Prateek Yadav: केतु के मूलांक '7' से था प्रतीक यादव का संबंध, जानिए कैसे होते हैं इस मूलांक के लोग?

Prateek Yadav Mulank: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. प्रतीक यादव का जन्‍म 7 जुलाई 1988 को हुआ था. 7 तारीख को जन्मे प्रतीक यादव का मूलांक 7 है. उनके मूलांक के स्वामी ग्रह केतु हैं. प्रतीक यादव के मूलांक वाले लोग कैसे होते हैं चलिए जानते हैं.

Prateek Yadav Mulank

Photo Credit- Social Media

Prateek Yadav Mulank: प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. प्रतीक यादव अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं. प्रतीक यादव का 13 मई को निधन हो गया है. उनका जन्म 7 जुलाई 1988 को हुआ था. मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु होते हैं. प्रतीक यादव के मूलांक वाले लोग कैसे होते हैं आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 7 वालों के साथ होती हैं अप्रत्याशित घटनाएं

मूलांक 7 के स्वामी केतु ग्रह होते हैं. केतु ग्रह एक छाया और पाप ग्रह है. केतु ग्रह को आकस्मिक घटनाओं का कारक माना जाता है. मूलांक 7 वालों के साथ अकस्र आकस्मिक घटनाएं होती हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, इन लोगों की हादसों या रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत्यु की संभावना अधिक होती है. अक्सर इनके जीवन में अप्रत्याशित घटनाएं होती रहती है. इन्हें स्वास्थ्य जोखिम अन्य लोगों की तुलना में अधिक होता है.

विज्ञापन

रहस्यमयी होता है स्वभाव

केतु के प्रभाव से मूलांक 7 के लोगों का स्वभाव रहस्यमयी होता है. यह एकांत में रहना पसंद करते हैं. यह लोग अंतर्मुखी होते हैं. मूलांक 7 के लोग अपनी भावनाओं को छिपाकर रखना पसंद करते हैं. इस कारण से अन्य लोग इन्हें रहस्यमयी समझते हैं. इन लोगों का झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक होता है. इन्हें भीड़भाड़ पसंद नहीं होती है. इस मूलांक के लोगों को रहस्य और गहराई का प्रतीक माना जाता है.

विज्ञापन

क्या होती है मूलांक 7 वालों की खासियत

मूलांक 7 वालों में कई खासियत होती है. यह लोग बुद्धिमान होते हैं और अक्सर रिसर्च में अच्छी रुचि रखते हैं. यह लोग क्रिएटिव होते हैं. इनकी खासियत होती है कि, यह किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं. यह लोग स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं. इन्हें घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है. यह लोग अपने काम को लेकर हमेशा एकाग्र रहते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ