Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: आज 13 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. वैशाख कृष्ण पक्ष पर अपरा एकादशी पर उत्तर भाद्रपद और रेवती रहेगा. विषकम्भ और प्रीति योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही बालव, कौलव और तैतिल करण रहने वाला है. आज दिन भर नक्षत्र, करण और योग इस प्रकार रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 13 मई 2026, दिन बुधवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
कई दिनों से रुके कार्यों में आज गति आएगी. पारिवारिक विवादों के चलते आप चिंतित रह सकते हैं. आप अपने विचारों को शुद्ध करें. व्यापारिक यात्रा हो सकती है. आज आपके किसी सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होने की संभावना है.
आज आप भाग्य के भरोसे न बैठे मन लगाकर अपना कर्म करें. व्यापारिक लाभ के योग बन रहे हैं. धर्म-कर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी. पारिवारिक वातावारण आपके अनुकूल रहेगा. स्वास्थ पर ध्यान देना होगा. संत दर्शन भी संभव है.
आज का दिन आप के लिए शुभ है. आपके पुराने मित्रों से भेंट होगी. सहकर्मियों का आपको सहयोग मिलेगा. वाद विवादों को टालें. पूंजी निवेश से लाभ होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी.
पुराने मामले सुलझ सकते है. परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद संभव है. आपके अपने ही आप को धोखा दे सकते हैं इसलिए उनसे सतर्क रहें. आकस्मिक धन लाभ संभव है. व्यापार विस्तार की योजना टालें.
आज आपको मानसिक शांति मिलेगी. कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है. व्यापारिक उन्नति आपको मिलेगी. विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा. संतान का सुख मिलेगा. माता-पिता के स्वास्थ में लाभ होगा. स्वयं पर विश्वास करें औरो की देखा देखी न करें.
कई दिनों से रुके कार्यों में गती आएगी. विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है. हर किसी को अपने मन की बात न बताए नुकसान हो सकता है. मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा.अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदाई है.
कार्यस्थल पर अधिकारियों से आपके मतभेद संभव है. सुख-सुविधा के सामान में आपका धन खर्च होगा. पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा. आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. आज आपका न्यायपक्ष मजबूत होगा.
मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है. परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे है. पारिवारिक यात्रा के योग भी है. व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित हो सकते हैं. आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ेगा.
आपके विरोधी सक्रीय होंगे. योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा. वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें. आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते है.
नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी. घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे. कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी. भूमि भवन में आप निवेश कर सकते है. आज करने वाली यात्रा को आप टालें.
अपन स्वास्थ्य पर आप ध्यान दें. जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी. व्यर्थ के कार्यों में रुची बढ़ेगी. आप बुरी संगत छोड़ दें. नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है. चिंता मत करे, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा.
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे. अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा. विवाह योग्य जातकों के लिए यह समय श्रेष्ठ है. नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.