Midnight Born People: आधी रात को पैदा होने वालों की शक्तियां अलग होती हैं? जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

Midnight Born People: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आधी रात में जन्म लेने वाले लोग गहरी सोच और मजबूत अंतर्ज्ञान वाले माने जाते हैं. इनके भीतर रहस्यात्मक व्यक्तित्व, संवेदनशीलता और अलग तरह की मानसिक शक्ति देखने को मिलती है. आइए जानते हैं, क्या सच में इस समय जन्मे विशेष गुण होते हैं?

Midnight-Born-People

Midnight Born People: आधी रात के समय को सामान्य लोग भी विशेष मानते हैं. ज्योतिष शास्त्र में भी इस समय को लेकर एक अलग व्याख्या मिलती है. यह शास्त्र कहता है कि जन्म का यह समय व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन-ऊर्जा से गहराई से जुड़ा होता है. उनके भीतर एक अलग ही प्रकार की आंतरिक शक्ति, रहस्यात्मक सोच और गहरी संवेदनशीलता होती है. आइए जानते हैं, यह समय क्यों है महत्वपूर्ण और इस समय जन्मे व्यक्तियों में कौन-कौन से विशेष गुण माने जाते हैं?

विज्ञापन

सिक्स्थ सेंस का विकास

ज्योतिष सिद्धांत के ग्रह-गोचर नियम के अनुसार, आधी रात के समय सूर्य कुंडली के चौथे भाव में होता है. यह भाव मन, अंतरात्मा और मनोभावों का स्थान है. मान्यता है कि इस समय जन्मे लोगों में अंतर्ज्ञान और सिक्स्थ सेंस काफी डेवलप होता है. ये घटनाओं का ठीक-ठीक अनुमान लगा लेते हैं.

विज्ञापन

क्रिएटिव माइंड

आधी रात का समय नीरवता और शांति का होता है. यह देखा गया है कि इस समय जन्म लेने वाले व्यक्ति अक्सर शांत लेकिन वैचारिक रूप से काफी सक्रिय होते हैं. यही कारण है कि ये लोग अक्सर आला दर्जे के क्रिएटिव, कल्पनाशील और लीक से हटकर होते हैं.

विज्ञापन

मिस्टीरियस पर्सनैलिटी

अक्सर ऐसे लोग मिस्टीरियस पर्सनैलिटी यानी रहस्यमयी व्यक्तित्व के होते हैं, ठीक वैसे ही जैसा कि आधी रात का समय होता है. ये लोग अपनी भावनाओं को जाहिर होने नहीं देते हैं, वहीं दूसरी ओर ये लोग दूसरों की मन की बात पहले ही भांप लेते हैं.

विज्ञापन

फैमिली मैन

ज्योतिष शास्त्र में चौथा भाव चूंकि सुख और माता का होता है, इसलिए आधी रात में पैदा हुए लोग अपने घर और परिवार के प्रति बहुत संवेदनशील और समर्पित होते हैं. ये सच्चे फैमिली मैन होते हैं, इसलिए घर और परिवार में समय बिताने को ही असली सुख मानते हैं.

संजीदा और जिम्मेदार

यदि आपके संपर्क में ऐसा कोई हो, जो आधी रात के समय पैदा हुए हैं, तो ये नोटिस जरूर कीजिएगा कि ये लोग काफी संजीदा यानी गंभीर होते हैं. ये अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं और सही से निभाते भी हैं. ये लोग अपनी जमीन से जुड़े होते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ