---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Budh Ki Chaal: 9 अगस्त से बुध चलेंगे नई चाल, खुलेंगे इन 5 राशियों के लिए धन, करियर और तरक्की के द्वार

Budh Ki Chaal: द्रिक पंचांग के अनुसार, 9 अगस्त से बुध नई चाल चलने वाले हैं, जो 5 राशियों के लिए धन, करियर, बिजनेस और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकती है. इनके लिए सफलता, नई पहचान और आर्थिक प्रगति के मजबूत योग बन सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Budh Ki Chaal: वैदिक ज्योतिष में बुध बुद्धि, कम्युनिकेशन, बिजनेस, तर्क, शिक्षा और स्किल के स्वामी और कारक ग्रह माने गए हैं. ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, जब बुध ग्रह अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका असर इन सभी सेक्टरों पर देखने को मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 9 अगस्त 2026, रविवार को रात 10:40 बजे बुध अपने क्रान्तिवृत्त यानी सूर्य के परिक्रमा पथ पर परिवर्तन करेंगे और नई चाल शुरू करेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इससे व्यक्तियों की सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होगी. बिजनेस और करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. नए आइडिया पर काम करने का मौका मिलेंगे.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध की यह नई चाल खासकर कम्युनिकेशन, मीडिया, आईटी, बैंकिंग, लेखन और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए अच्छे संकेत दर्शा रही है. कारोबारियों को नई डील या बड़ा क्लाइंट मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को नई रेस्पॉन्सिबिलिटी और पहचान मिलेगी यूं तो इसका असर सभी 12 राशियों पर काफी व्यापक रहेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए धन, करियर और तरक्की के नए दरवाजे खुल सकते हैं?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sawan Kanwar Yatra: कांवड़िया केसरिया कपड़े ही क्यों पहनते हैं? जानें इस रंग के पीछे का धार्मिक रहस्य

मिथुन राशि (Gemini)

बुध मिथुन राशि के स्वामी ग्रह हैं. इसलिए उनकी यह नई चाल इस राशि के लोगों के लिए खास फलदायी साबित हो सकती है. लंबे समय से अटका हुआ काम आगे बढ़ सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी बातों का असर साफ दिखाई देगा. नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिलने के साथ अधिकार भी बढ़ सकते हैं. बिजनेस में नया क्लाइंट जुड़ सकता है. कम्युनिकेशन स्किल आपको बड़ा फायदा दिला सकती है. इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी पुराने कॉन्टैक्ट से नया अवसर मिल सकता है. स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में बेहतर रिजल्ट मिलने के योग हैं. परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. छोटी यात्रा लाभदायक रह सकती है. भविष्य की प्लानिंग के लिए समय अनुकूल रहेगा.

---विज्ञापन---

कन्या राशि (Virgo)

बुध कन्या राशि के भी स्वामी हैं. इसलिए यह चाल इस राशि के जातकों के लिए नई उपलब्धियां लेकर आ सकती है. करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा. रुका हुआ प्रमोशन फिर से चर्चा में आ सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी स्किल की सराहना होगी. बिजनेस में नई ब्रांच या नया प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बन सकती है. बैंक से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है. रुका हुआ पेमेंट मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी. हेल्थ पहले से बेहतर रहने के संकेत हैं. परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य की नई प्लानिंग हो सकती है. किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन बड़ा लाभ देगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हो सकती है.

सिंह राशि (Leo)

बुध की नई चाल सिंह राशि के जातकों के लिए पर्दे के पीछे चल रहे कई काम पूरे करा सकती है. विदेश से जुड़ा अवसर मिल सकता है. किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आने के योग हैं. बिजनेस में नई स्ट्रैटेजी फायदा दिला सकती है. खर्च पर कंट्रोल रहेगा. इनकम बढ़ाने का नया जरिया मिल सकता है. रिसर्च, मीडिया और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. पुराने तनाव कम होंगे. हॉस्पिटल या स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता में राहत मिल सकती है. किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा. आपकी छवि पहले से मजबूत होगी. धैर्य से लिया गया फैसला भविष्य में बड़ा लाभ देगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Plant Vastu Tips: धन और बरकत के लिए अमीर लोग पश्चिम दिशा में रखते हैं ये पौधा, जानिए वास्तु मान्यताएं

तुला राशि (Libra)

बुध की यह चाल तुला राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ बढ़ा सकती है. करियर में नई दिशा मिलने के संकेत हैं. वर्क प्लेस पर सीनियर आपके काम से प्रभावित रहेंगे. बिजनेस में किसी बड़े ब्रांड या प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिल सकता है. लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक रहेगी. स्टूडेंट जातकों को एडमिशन या स्कॉलरशिप से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. कोर्ट-कचहरी का कोई मामला आपके पक्ष में आगे बढ़ सकता है. परिवार में रिश्ते पहले से मजबूत होंगे. धर्म और समाज सेवा के कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. नई स्किल सीखना भविष्य में फायदा देगा. धन बचाने की योजना सफल हो सकती है. मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं.

---विज्ञापन---

मकर राशि (Capricorm)

बुध की नई चाल मकर राशि के जातकों के रिश्तों और साझेदारी के मामलों में अच्छे बदलाव ला सकती है. बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल मजबूत होगा. नई डील फाइनल होने की संभावना है. नौकरी करने वालों को नई टीम या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी बातचीत बड़ी समस्या सुलझा सकती है. बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े काम आसानी से पूरे होंगे. निवेश में सोच-समझकर लिया गया फैसला लाभ दे सकता है. परिवार में आपसी विश्वास बढ़ेगा. लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी पुराने मित्र से लाभदायक संपर्क बन सकता है. लग्जरी लाइफ से जुड़ी कोई इच्छा पूरी होने के संकेत हैं. आपकी पहचान और प्रभाव दोनों मजबूत हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jul 29, 2026 10:36 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola