Plant Vastu Tips: धन और बरकत के लिए अमीर लोग पश्चिम दिशा में रखते हैं ये पौधा, जानिए वास्तु मान्यताएं

Plant Vastu Tips: वास्तु में अधिकतर पौधों के लिए उत्तर और आग्नेय दिशा शुभ मानी जाती है, लेकिन एक खास इनडोर पौधा पश्चिम दिशा में रखने की भी मान्यता है. जानिए यह पौधा कौन-सा है और इससे जुड़े वास्तु नियम क्या कहते हैं.

Plant-Vastu-Tips
विज्ञापन

Plant Vastu Tips: घर में पौधे केवल सजावट के लिए ही नहीं लगाए जाते हैं, बल्कि कई लोग इन्हें सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि के लिए भी रखते हैं. वास्तु शास्त्र में अलग-अलग पौधों के लिए अलग दिशाएं बताई गई हैं. सामान्य तौर पर पौधों को दक्षिण-पश्चिम और उत्तर दिशा में रखा जाता है. मनी प्लांट और अन्य इनडोर प्लांट को पश्चिम दिशा में नहीं रखते हैं, लेकिन एक पौधा ऐसा है, जो अमीर लोगों के घरों में अक्सर पश्चिम दिशा में रखा मिलता है.

ऐसे पौधों में ‘एलोवेरा’ का खास स्थान है. मान्यता है कि सही दिशा में रखा गया एलोवेरा घर के माहौल को बेहतर बनाने में सहायक होता है. खासकर पश्चिम दिशा को लेकर कई वास्तु विशेषज्ञ विशेष महत्व बताते हैं. यदि आप भी अपने घर में एलोवेरा लगाने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं इससे जुड़े वास्तु नियम क्या हैं?

विज्ञापन

पश्चिम दिशा का महत्व

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, पश्चिम दिशा स्थिरता और घर के मुखिया से जुड़ी मानी जाती है. कहा जाता है कि इस दिशा में स्वस्थ एलोवेरा का पौधा रखने से करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद रहती है.

ये दिशाएं भी हैं शुभ

एलोवेरा को पूर्व दिशा में रखने को मानसिक शांति, अच्छी सेहत और सकारात्मक माहौल से जोड़ा जाता है. उत्तर दिशा में इसे आर्थिक स्थिरता और करियर की प्रगति के लिए शुभ माना गया है. वहीं, दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण में रखा गया एलोवेरा नकारात्मक ऊर्जा कम करने वाला माना जाता है.

विज्ञापन

इन दिशाओं से बचें

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, एलोवेरा को दक्षिण दिशा में रखने से बचना चाहिए. इसे पारिवारिक तनाव का कारण माना गया है. उत्तर-पश्चिम दिशा भी इस पौधे के लिए उपयुक्त नहीं मानी जाती है.

विज्ञापन

सही जगह रखना है जरूरी

एलोवेरा को कमरे के अंदर रखने के बजाय बालकनी, आंगन, छत या खिड़की के पास रखना बेहतर माना जाता है. पौधा हमेशा हरा-भरा और स्वस्थ रहे, इसका ध्यान रखें. यदि पौधा सूखने या पीला पड़ने लगे, तो उसे हटाकर नया पौधा लगा देना उचित माना जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ