---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Budh Gochar: 27 फरवरी से 4 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, अगले 30 दिन झेलने होंगे भयंकर संकट

Budh Gochar: पंचांग के अनुसार 27 फरवरी 2023, सोमवार को बुध ग्रह गोचर कर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। यहां पर वह शनि और सूर्य के साथ युति बनाएगा। इस तरह बुध, शनि और सूर्य की बनने वाली युति सभी ग्रहों पर अपना असर डालेगा। कुछ राशियों के लिए यह बहुत ज्यादा नुकसानदेह रह सकता […]

---विज्ञापन---

Budh Gochar: पंचांग के अनुसार 27 फरवरी 2023, सोमवार को बुध ग्रह गोचर कर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। यहां पर वह शनि और सूर्य के साथ युति बनाएगा। इस तरह बुध, शनि और सूर्य की बनने वाली युति सभी ग्रहों पर अपना असर डालेगा। कुछ राशियों के लिए यह बहुत ज्यादा नुकसानदेह रह सकता है। जानिए सभी राशियों पर इस गोचर का कैसा असर होगा।

यह भी पढ़ेंः 2023 में केतु मचाएगा हाहाकार, अभी करें ये 3 उपाय तो दूर होंगे सब संकट

---विज्ञापन---

बुध गोचर का सभी राशियों पर होगा ऐसा असर (Budh Gochar)

मेष राशि

अनावश्यक क्रोध से बचना आपके लिए हितकर रहेगा। परिवार में किसी के खराब स्वास्थ्य के चलते तनावग्रस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कार्य के संबंध में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार में निरंतर नित नई समस्याओं से जूझना पड़ेगा।

कर्क राशि

जॉब पर वर्कलोड बहुत ज्यादा रहेगा। लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कॅरियर में ग्रोथ के अवसर मिलेंगे। नया वाहन भी खरीद सकते हैं। आत्मनियंत्रण बनाए रखें, इनकम में कमी और खर्चें में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ से कठिन परिस्थितियों से भी बाहर निकल आएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 2023 की शुरूआत में ही बना पंचमहापुरुष राजयोग, इन 5 राशियों को कर देगा मालामाल

मकर राशि

विभिन्न कारणों के चलते मन चिंतित रहेगा, धैर्य बनाए रखें। संतान के खराब स्वास्थ्य के चलते परेशान रहेंगे। मन में उथल-पुथल मची रहेगी, भविष्य की चिंता सताएगी। अधिकारियों की नाराजगी आपको भारी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन कष्दायक रहेगा। एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आशा-निराशा से ग्रस्त न हो।

---विज्ञापन---

मीन राशि

जॉब में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है जिसका कोई लाभ नहीं मिलेगा। अनावश्यक खर्चे के कारण बैंक बैलेंस में कमी आ सकती है। क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा की स्थिति बनी रहेगी। माता-पिता के खराब स्वास्थ्य के चलते तनाव संभव है। व्यापार में भी अत्यधिक कष्ट उठाना पड़ सकता है। व्यर्थ के झगड़ों में उलझने से बचें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 25, 2023 02:53 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola