Ketu Ke Upay: सौर मंडल के समस्त ग्रहों में सात ग्रह सूर्य, चन्द्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि को वास्तविक ग्रह माना गया है। जबकि राहु और केतु को आभासी या छाया ग्रह माना गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार ये दोनों ही छाया ग्रह अपने आप में बहुत खास है। इनका असर सभी राशियों के साथ-साथ ग्रहों पर भी होता है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति पर राहु या केतु प्रभावी हो जाए तो फिर बाकी ग्रह हार जाते हैं।

विज्ञापन

ज्योतिष के अनुसार आने वाले वर्ष 2023 का मूलांक भी इस बार 7 बन रहा है। 7 के अंक का स्वामी केतु ग्रह को माना गया है। ऐसे में केतु का उपाय करने से सभी समस्याओं में राहत मिलेगी। इन उपायों को किसी भी राशि के लोग कर सकते हैं। इनके करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आती है और समस्त दुख भी दूर होते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

विज्ञापन

केतु के नेगेटिव इफेक्ट दूर करते हैं ज्योतिष के ये टोटके (Ketu Ke Upay)

दो रंग वाले कुत्ते को रोटी खिलाएं

दोरंगी कुत्ते (ऐसे कुत्ते जो दो रंगों वाले हों) को लगातार 3 महीनों तक रोटी खिलाएं। यह केतु के समस्त नकारात्मक प्रभावों को समाप्त करता है। इसके साथ ही व्यक्ति के समस्त कष्ट और संकट भी दूर होते हैं।

विज्ञापन

रोजाना करें भैरव चालिसा का पाठ

राहु और केतु के नेगेटिव इफेक्ट्स दूर करने के लिए भगवान भैरव को प्रसन्न करना सर्वोत्तम उपाय माना गया है। प्रतिदिन भैरव चालिसा का पाठ करने राहु और केतु पॉजिटिव असर देने लगते हैं। किसी ज्योतिषी की सलाह पर आप प्रत्येक रविवार को भी भैरव की पूजा कर सकते हैं।

विज्ञापन

गणेश जी को चढ़ाएं ताजा हरी दूब

ज्योतिष शास्त्र में केतु के नेगेटिव असर को दूर करने के लिए गणेश जी की पूजा बताई जाती है। इसके लिए प्रत्येक बुधवार को गणेश जी को ताजा हरी दूब चढ़ानी चाहिए। इससे केतु का असर दूर होता है, साथ ही धन संपत्ति भी आती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ