Budh Gochar Rashifal: बुध ग्रह का केवल राशि परिवर्तन नहीं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे वैदिक ज्योतिष के सबसे शुभ ग्रहों में बेहद महत्वपूर्ण ग्रह हैं. बुद्धि, वाणी, कम्यूनिकेशन, बिजनेस आदि के स्वामी और दाता ग्रह बुध ही हैं. वे एक बेहद युवा ग्रह हैं, जिसे राजकुमार की पदवी प्राप्त है और मौज-मस्ती, पर्यटन, हास्य-व्यंग आदि को बढ़ावा देने वाले ग्रह भी हैं. बुध जब भी नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलते हैं, जीवन के इन सभी सेक्टर पर स्पष्ट और प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है. इससे बिजनेस, ट्रेडिंग, मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलते हैं.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 अगस्त, 2026 को राजकुमार बुध मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो सरकारी नौकरी, शिक्षा, व्यापार और एक्टिंग से जुड़े लोगों के लिए बेहद फलदायी साबित हो सकता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में बुध गोचर जॉब में बातचीत, प्रेजेंटेशन और नेटवर्किंग के लिए नए मौके सामने लाने के योग दर्शा रहा है. बुध के इस गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद लाभकारी साबित होगी. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए धन और सफलता पाने के अच्छे योग बन सकते हैं?
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जेब भरी है फिर भी गरीब? नीम करोली बाबा ने बताई अमीरी की असली पहचान
बुध नक्षत्र परिवर्तन मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन करियर में नया मौका ला सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी बात को तवज्जो मिलेगी. मीटिंग या प्रेजेंटेशन में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. जॉब बदलने का सोच रहे हैं तो अच्छा ऑफर मिल सकता है. बिजनेस में नए क्लाइंट से बात बन सकती है. मार्केटिंग और सेल्स वालों को खास फायदा मिल सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई नया रास्ता मिल सकता है. लव रिलेशन में खुलकर बात करने से पुरानी गलतफहमी दूर होगी. फैमिली के साथ टाइम बिताने से मूड बेहतर रहेगा. किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून और सच्ची खुशी मिलेगी.
---विज्ञापन---
बुध नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का यह बदलाव काफी फायदेमंद रह सकता है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल आपका बड़ा प्लस पॉइंट बनेगी. इंटरव्यू देने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है. जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में बातचीत से अटका सौदा आगे बढ़ेगा. कंटेंट, मीडिया और लिखने-पढ़ने से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है. इनकम बढ़ाने का कोई नया आइडिया काम कर सकता है. पार्टनर के साथ बातचीत से लव रिलेशन मजबूत होगा. स्टूडेंट्स किसी नई स्किल पर काम शुरू कर सकते हैं. सोसाइटी की किसी सामाजिक काम में हाथ बंटाने से आपको अंदर से खुशी और संतुष्टि मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Hindu Belief: घर की चौखट पर बैठने से क्यों मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानें सदियों पुरानी वजह और पौराणिक मान्यता
---विज्ञापन---
बुध नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन पर्सनैलिटी और करियर दोनों में असर दिखा सकता है. लोगों के बीच आपकी बात का वजन बढ़ेगा. वर्क प्लेस पर कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी प्रेजेंटेशन स्किल सीनियर्स को इम्प्रेस करेगी. बिजनेस में ब्रांडिंग या पब्लिसिटी से फायदा मिल सकता है. नई डील से कमाई बढ़ने के संकेत हैं. सरकारी काम से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर सीरियस बात हो सकती है. फैमिली में आपका सम्मान बढ़ेगा. किसी पड़ोसी के कष्ट के समय मदद करने से दिल को सुकून मिलेगा.
बुध नक्षत्र परिवर्तन तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन नेटवर्किंग और कमाई के लिहाज से अच्छा रह सकता है. पुराने कॉन्टैक्ट से अचानक काम मिल सकता है. जॉब में टीम के साथ मिलकर कोई बड़ा टास्क पूरा होगा. सीनियर्स आपकी समझदारी नोटिस कर सकते हैं. बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा मिल सकता है. ऑनलाइन काम या सोशल मीडिया से इनकम का नया सोर्स बन सकता है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई या नई स्किल में अच्छी प्रोग्रेस मिलेगी. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग हो सकती है. फैमिली में आपकी सलाह काम आएगी. स्वास्थ्य समस्या से परेशान किसी जरूरतमंद परिवार की कुछ रकम देकर मदद करने से आपको खुशी का एहसास होगा.
---विज्ञापन---
बुध नक्षत्र परिवर्तन धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए बुध का यह बदलाव करियर में ग्रोथ के नए रास्ते खोल सकता है. जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की बात चल सकती है. बिजनेस वालों को दूसरे शहर या विदेश से काम मिलने का मौका मिल सकता है. कंसल्टेंसी, एजुकेशन और ट्रेनिंग से जुड़े लोगों को फायदा होगा. रुका हुआ पेमेंट मिलने से पैसे की टेंशन कम हो सकती है. स्टूडेंट्स को किसी एक्सपर्ट से सही गाइडेंस मिल सकती है. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. रिश्तों में पॉजिटिविटी बढ़ेगी. समाज में आपकी पहचान भी मजबूत हो सकती है. किसी जरूरतमंद स्टूडेंट की पढ़ाई में धन संबंधी मदद करने से मन को संतुष्टि और सुकून मिलेगा.
---विज्ञापन---
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.