Neem Karoli Baba: जेब भरी है फिर भी गरीब? नीम करोली बाबा ने बताई अमीरी की असली पहचान

Neem Karoli Baba:नीम करोली बाबा ने एक उपदेश में कहा है कि जेब भरी होने के बाद भी मन खाली है, तो यह असली अमीरी नहीं है. बाबा के अनुसार, सच्ची अमीरी पैसा जमा करने में नहीं, बल्कि उसके सही इस्तेमाल और दूसरों की मदद में है. आइए जानते हैं, अमीरी की खास पहचान क्या हैं?

Neem-Karoli-Baba
विज्ञापन

Neem Karoli Baba: जिनकी जेब भरी हो, वे फिर भी अपने आपको खाली महसूस करते हैं, तो ये एक समस्या है, जिसे नीम करोली बाबा ने असली गरीबी कहा है. महाराज जी कहते थे कि पैसे से ज्यादा जरूरी है, उसका सही उपयोग करना. बैंक बैलेंस कितना भी बड़ा हो, अगर दिल में दूसरों के लिए जगह नहीं है, तो वह अमीरी अधूरी है. बाबा के अनुसार, असली अमीर वह नहीं जो पैसा जमा करता है, बल्कि वह है जो दूसरों की मदद करना जानता है. आइए जानते हैं, वे खास बातें क्या हैं, जो बताती हैं कि आप सच में अमीर हैं या सिर्फ अमीर दिखते हैं?

धन का सही इस्तेमाल

पैसा केवल बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए नहीं है. बाबा की सीख है कि अपनी जरूरतें पूरी कीजिए, लेकिन दिखावे में सब कुछ उड़ाना समझदारी नहीं है. कमाई का कुछ हिस्सा परिवार और अच्छे कामों में लगाना चाहिए. यदि आपकी कमाई किसी की मुश्किल आसान कर दे, तो उसका मतलब बढ़ जाता है.

विज्ञापन

दान और परोपकार

बाबा की सीख में दूसरों की मदद को खास जगह मिलती है. वे कहते हैं, अपनी सारी कमाई बांटने की जरूरत नहीं है. अपनी हैसियत के हिसाब से मदद करना काफी है. किसी भूखे को खाना खिलाना, किसी स्टूडेंट की फीस में मदद करना या मुश्किल वक्त में साथ देना भी बड़ा काम है. मदद कोई भी दिल को सुकून देती है.

चरित्र और आचरण

करोड़ों रुपये होने के बाद भी अगर इंसान का व्यवहार खराब है, तो वह कितना अमीर है? बाबा की शिक्षाओं में दया, अच्छा व्यवहार और मजबूत चरित्र को बड़ी दौलत माना गया है. पैसा कम हो सकता है, बढ़ सकता है और खत्म भी हो सकता है. लेकिन अच्छे कर्म और लोगों के दिल में बनी जगह लंबे समय तक साथ रहती है.

विज्ञापन

ईमानदारी की कमाई

कमाई कितनी है, यह जरूरी है. लेकिन कमाई का रास्ता उससे भी ज्यादा जरूरी है. बेईमानी से आया पैसा बाहर से बड़ा दिख सकता है, पर मन को सुकून नहीं देता है. मेहनत और ईमानदारी से कमाई गई रकम छोटी हो, फिर भी उस आदमी के मन में संतोष रहता है. ईमानदार कमाई इंसान को आत्मसम्मान भी देती है.

विज्ञापन

कंजूसी नहीं, समझदारी

सिर्फ अपने लिए पैसा जमा करते रहना अमीरी नहीं है. पैसा जरूरत के समय परिवार के काम आए और किसी के चेहरे पर खुशी ला सके, तभी उसकी असली कीमत है. बाबा की सीख का सार यही है कि पैसा आपकी जरूरत पूरी करे, आपकी पहचान न बन जाए. असली अमीर वही है, जिसके पास धन के साथ बड़ा दिल, अच्छे संस्कार और दूसरों के लिए मदद का भाव भी हो.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ