Budh Gochar 2024: भारतीय ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि और तर्क के कारक ग्रह बुध का खास महत्व है। जो व्यक्ति को समझदारी, चतुराई और सुंदरता प्रदान करते हैं। इसी वजह से बुध देव को नवग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 27 सितंबर 2024 को सुबह 09 बजकर 13 मिनट पर बुध देव ने हस्त नक्षत्र में गोचर कर लिया है। जहां पर वह 6 अक्टूबर 2024 तक मौजूद रहेंगे। 6 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर बुध का चित्रा नक्षत्र में गोचर होगा। चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं। इसी वजह से इस गोचर से कुछ राशियों के जातकों को बुध और मंगल दोनों देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके लिए मंगल के नक्षत्र में बुध का गोचर होना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
मंगल के नक्षत्र में बुध के गोचर से वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। इस लंबी अवधि के दौरान नौकरीपेशा जातकों को समय-समय पर आकस्मिक धन लाभ होने के प्रबल योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कारोबारियों के रुके हुए पैसे जल्द वापस मिल सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इसके अलावा नया मकान खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2024: शनि की तिरछी नजर इन 3 राशियों के लिए रहेगी शुभ, दिन-दूनी रात चौगुनी करेंगे प्रगति!
मिथुन राशि
बुध का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को जीवन में बड़ा मुकाम हासिल हो सकता है। कारोबारी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे वो मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे। धन अर्जित करने में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी, जिससे कारोबार के विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर कारोबारी मन लगाकर काम करेंगे। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। छात्रों को माता-पिता से मनचाहा उपहार मिल सकता है।
कुंभ राशि
बुध का गोचर कुंभ राशि के जातको के लिए अच्छा रहेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ इस राशि के लोगों के संबंध मधुर होंगे, जिससे घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। शादीशुदा कपल लाइफ पार्टनर की सहायता से नया बिजनेस खोल सकते हैं। दुकानदारों के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा।
ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-शनि की मेहरबानी से 5 राशियों को होगा लाभ, कारोबार-करियर पकड़ेगा रफ्तार!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines