Shani Gochar 2024: शनि की तिरछी नजर इन 3 राशियों के लिए रहेगी शुभ, दिन-दूनी रात चौगुनी करेंगे प्रगति!

Shani Gochar 2024: सूर्य देव इस समय कन्या राशि के लग्न भाव और कर्मफल दाता शनि छठे भाव में मौजूद हैं। जहां से शनि की तिरछी नजर सूर्य के ऊपर पड़ रही है, जिसके कारण कुछ राशियों के लोगों को लाभ होगा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके ऊपर शनिदेव मेहरबान हैं।

Shani-Gochar-2025
विज्ञापन

Shani Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कर्मफल दाता शनि नवग्रहों में सबसे धीमी चाल चलते हैं। वो एक राशि में करीब ढाई साल तक मौजूद रहते हैं। इसी वजह से शनि गोचर का प्रभाव हर एक राशि के जातकों के ऊपर लंबे समय तक रहता है। इसके अलावा शनि के राशि परिवर्तन के कारण लोगों को साढ़े साती और ढैय्या का भी सामना करना पड़ता है, जिसके प्रभाव से अच्छे-खासे व्यक्ति का जीवन आबाद व बर्बाद हो जाता है।

पंचांग के अनुसार, इस समय शनिदेव कुंभ राशि में मौजूद हैं। बीते दिनों ग्रहों के राजा सूर्य ने राशि परिवर्तन किया था, जिसके कारण सूर्य के ऊपर न्याय के देवता शनि की तिरछी नजर पड़ रही है। शनि की तिरछी नजर से जहां कुछ राशियों के जातकों को लाभ होगा, तो कुछ राशियों के लोगों की मुश्किलें बढ़ भी सकती हैं। चलिए अब जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिन्हें शनि की तिरछी नजर से बंपर लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

शनि की तिरछी नजर का कर्क राशि के जातकों के जीवन पर अनुकूल असर पड़ने के योग हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे, जिससे आय में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का शुभ समाचार जल्द ही मिल सकता है। बेरोजगार लोगों की शनिदेव की विशेष कृपा से नौकरी लग सकती है। शेयर मार्केट से अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे कारण मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के ऊपर भी शनि की तिरछी नजर का शुभ प्रभाव पड़ेगा, जिसके कारण उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। दोस्तों के साथ इस राशि के लोगों के संबंध मजबूत होंगे। इसके अलावा प्रेम जीवन में भी मजबूती आएगी, जिसकी वजह से मन प्रफुल्लित रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए जल्द ही शादी का रिश्ता आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे वो समय रहते टारगेट को प्राप्त कर लेंगे।

विज्ञापन

कुंभ राशि

शनि की तिरछी नजर का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव कुंभ राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिल सकता है। समय रहते उचित प्रयास करने से व्यापार में स्थिरता आएगी। साथ ही धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है। पैतृक जमीन से जुड़ा विवाद यदि कुंभ राशि के जातकों के घर में चल रहा है, तो जल्द ही आपसी सहमति से आप एक निष्कर्ष निकाल सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवनसाथी संग संबंध मधुर रहेंगे और कपल के बीच विश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ