---विज्ञापन---

Video: शुक्र-शनि की मेहरबानी से 5 राशियों को होगा लाभ, कारोबार-करियर पकड़ेगा रफ्तार!

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय कुछ राशियों के जातकों की कुंडली में शुक्र और शनि की स्थिति मजबूत है, जिसके कारण उन्हें करियर व कारोबार में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं उन्हीं लकी राशियों के राशिफल के बारे में।

इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा!
---विज्ञापन---

Grah Gochar 2024: दो दिन बाद सितंबर माह खत्म हो जाएगा और अक्टूबर महीने का आरंभ होगा। लेकिन इस बीच 12 राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचने की संभावना है। नवग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के कारण जहां कुछ राशियों के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी, तो कुछ जातकों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा। लव लाइफ में मनमुटाव बढ़ सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक स्थिति मजबूत होने की जगह कमजोर हो सकती है, जिसके कारण मानसिक रूप से कुछ लोग परेशान रहेंगे।

आज पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि 28 सितंबर 2024 को किन-किन राशियों के जातकों के ऊपर शनि और शुक्र देव मेहरबान रहेंगे, जिसके कारण उन्हें कारोबार व करियर में सफलता मिल सकती है। इसी के साथ 12 राशियों के जातकों को अपने आज के दिन के प्रभावशाली उपायों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें करने से उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। अगर आप भी जानने को उत्सुक हैं कि आज का दिन आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2024: शनि की तिरछी नजर इन 3 राशियों के लिए रहेगी शुभ, दिन-दूनी रात चौगुनी करेंगे प्रगति!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 28, 2024 03:26 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola