हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2025 Horoscope: जनवरी में बुध के डबल राशि गोचर से शुरू होगा 5 राशियों का गोल्डन टाइम, हर ओर से बरसेगा धन!

2025 Horoscope: जनवरी 2025 में बुद्धि-वाणी के देवता बुध दोहरा राशि परिवर्तन यानी डबल डबल राशि गोचर करेंगे, जो इस बात का संकेत है कि इससे कई राशियों के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा। यह विशेष रूप से उन 5 राशियों के लिए शुभ समाचार है, जिनके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

2025 Horoscope: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, संवाद, व्यापार, साझेदारी, मित्रता, धन लाभ, तर्कशक्ति, गणित और गणना के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। बुद्धि-वाणी के देवता बुध गोचर, चाहे वह राशि परिवर्तन हो या नक्षत्र में बदलाव, जीवन के इन सभी पहलुओं और सेक्टर पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है। विशेषकर बुध के राशि परिवर्तन से बौद्धिक क्षमता, संचार कौशल और व्यावसायिक मामलों पर प्रभाव पड़ता है। जनवरी 2025 में बुध 2 राशि परिवर्तन करने वाले हैं। आइए जानते हैं, नए साल 2025 के पहले महीने में बुध कब और किन-किन राशियों में प्रवेश करेंगे?

जनवरी 2025 में बुध गोचर

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, बुध ग्रह निम्नलिखित तारीखों में एक राशि से निकल कर दूसरी राशियों में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अनुकूल माना गया है।

  • शनिवार 4 जनवरी, 2025 की दोपहर बुध ग्रह 12 बजकर 11 मिनट पर वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रविष्ट होंगे। धनु राशि स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं।
  • शुक्रवार 24 जनवरी, 2025 की शाम में 5 बजकर 45 मिनट पर बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

विज्ञापन

बुध के डबल राशि गोचर का राशियों पर असर

बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट होने के कारण सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह हैं, यही कारण है वे लगातार राशियों का परिवर्तन करते रहते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जनवरी 2025 में उनका डबल राशि गोचर 5 राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ है। इन राशियों के जातकों को व्यापार में वृद्धि, नौकरी में पदोन्नति, अचानक धन लाभ, और अन्य आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

वृषभ राशि

बुद्धि-वाणी के देवता बुध ग्रह का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में प्रगति लेकर आएगा। नई आय के स्रोत खुल सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय नई योजनाएं शुरू करने और साझेदारी के लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संवाद बेहतर होगा। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। कला, संगीत या सौंदर्य से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को नई प्रेरणा और अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन

मिथुन राशि

बुध मिथुन राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए उनके राशि परिवर्तन से चाल में बदलाव होना गोचर छात्रों और सीखने वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। नई चीज़ें सीखने और समझने की क्षमता बढ़ेगी। आपकी वाणी में प्रभावशीलता आएगी। यह समय सार्वजनिक भाषण, प्रस्तुति या किसी साक्षात्कार के लिए अनुकूल है। गोचर यात्रा के लिए अच्छा समय लेकर आता है। व्यापार या शिक्षा से जुड़ी यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवधि में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर पाएंगे।

कन्या राशि

बुध कन्या के भी स्वामी हैं और उनका डबल गोचर इस राशि के जातकों के करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आएगा। प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस गोचर के दौरान राहत मिलेगी। यह समय स्वास्थ्य और जीवनशैली को सुधारने का है। आपका योजना और प्रबंधन कौशल बेहतरीन रहेगा, जिससे आप कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे। अचानक धन लाभ या वित्तीय स्थिति में सुधार के संकेत हैं।

विज्ञापन

तुला राशि

जनवरी 2025 में बुध ग्रह का डबल राशि गोचर तुला राशि के लिए प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता लेकर आएगा। रिश्तों में संवाद बेहतर होगा। यदि आप कला, लेखन, या डिज़ाइन से जुड़े हैं, तो यह गोचर आपको नई पहचान दिला सकता है। यह समय नए संपर्क बनाने और पुराने संबंधों को फिर से मजबूत करने के लिए अनुकूल है। साझेदारी से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। बुध आपके साझेदार के साथ बेहतर तालमेल बनाने में मदद करेगा।

मकर राशि

बुध का दोहरा राशि परिवर्तन, मकर राशि के लिए करियर में नई दिशा लेकर आएगा। आपकी मेहनत का फल मिलेगा और उच्चाधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। यह समय दीर्घकालिक योजनाओं को लागू करने और नई परियोजनाओं पर काम शुरू करने के लिए आदर्श है। पुराने ऋण चुकाने या बचत को मजबूत करने का यह सही समय है। कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा। बुध के प्रभाव से आप अपनी बात को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे।

विज्ञापन

Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…

इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola