हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Astrology Personality Traits: इस नक्षत्र में जन्मे लोग होते हैं रहस्य सुलझाने में माहिर, माने जाते हैं 'जन्मजात जासूस'

Astrology Personality Traits: ज्योतिष के अनुसार कुछ नक्षत्रों में जन्मे लोग तेज बुद्धि और गजब के इंट्यूशन वाले होते हैं. ये छोटी-सी जानकारी से भी बड़ी बात समझने की क्षमता रखते हैं. रहस्य सुलझाने में माहिर होने के कारण इन्हें जन्मजात जासूस माना जाता है. आइए जानते है, ये नक्षत्र कौन-से हैं?

विज्ञापन

Astrology Personality Traits: आपने फिल्मों में जरूर देखा होगा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो एक बात से पूरी कहानी समझ जाते हैं, जैसे उसकी आंखों में एक्स-रे हो? ऐसा वास्तविक जीवन में भी होता है. ज्योतिष शास्त्र में दो ऐसे नक्षत्र बताए गए हैं, जिनमें जन्म लेने वाले लोग वाकई में जन्मजात जासूस की तरह होते हैं. इनकी तेज बुद्धि और गजब का इंट्यूशन उन्हें किसी भी पहेली का हल निकालने में माहिर बना देती है. आइए जानते हैं, ये खास नक्षत्र कौन-से हैं?

यह भी पढ़ें: Garuda Purana: भगवान विष्णु को न लगाएं इन 7 चीजों का भोग, वरना पूर्वज रहेंगे अशांत

आर्द्रा नक्षत्र – बारीकियों पर नजर

आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं. ये लोग विज्ञान, अनुसंधान और गूढ़ रहस्यों को सुलझाने में माहिर होते हैं. इनका दिमाग कंप्यूटर की तरह काम करता है, जो छिपे हुए तथ्यों को आसानी से बाहर निकाल लेता है. थोड़ा सा संकेत पाते ही ये पूरी कड़ी जोड़ देते हैं. ये नेचुरल एनालिस्ट होते हैं.

विज्ञापन

अनुराधा नक्षत्र – छठी इंद्री के धनी

अनुराधा नक्षत्र पर शनि का प्रभाव होता है. इनका सिक्स्थ सेंस (छठी इंद्री) बेहद मजबूत होता है. ये परिस्थिति को बहुत जल्दी भांप लेते हैं. कोई झूठ बोले या कुछ छुपाए, ये तुरंत पकड़ लेते हैं. धैर्य के साथ सच्चाई तक पहुंचने में इनका कोई सानी नहीं. ये बेहतरीन इंटरव्यूअर और गुप्तचर होते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology Love Traits: ‘फ्लर्टिंग’ को माइंड गेम की तरह खेलते हैं इस मूलांक के लोग, अंक ज्योतिष में जानें दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन

मूल नक्षत्र भी नहीं पीछे

आर्द्रा और अनुराधा के अलावा, मूल नक्षत्र में जन्मे लोग भी जासूसी और रक्षा क्षेत्रों में बहुत सफल होते हैं. इनमें जोखिम लेने की क्षमता और छुपी बातों को उजागर करने की प्रवृत्ति कूट-कूट कर भरी होती है.

ये है इनकी खासियत

आर्द्रा और अनुराधा नक्षत्र वाले लोगों की सबसे बड़ी ताकत है – चुप रहना और सुनना. ये बहुत कम बोलते हैं, लेकिन दूसरों की हर हरकत पर नजर रखते हैं. ये दिमाग से खेलना पसंद करते हैं, दिल से नहीं. पुलिस, खुफिया एजेंसियों, जांच पत्रकारिता और फोरेंसिक साइंस में इनका करियर बेहद शानदार रहता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola