Aaj ka Rashifal, 28 September 2023: विष्णु भगवान इन राशियों की हर मनोकामना करेंगे पूरी, जीवन में मिलेगी सफलता

Today Rashifal, Rashifal Today, Aaj ka rashifal, aaj ka panchang
विज्ञापन

Aaj ka Rashifal, 28 September 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों का विशेष महत्व है। ये समय-समय पर परिवर्तन करते रहते हैं। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है। आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, गणपति विसर्जन उत्सव है। आज दौनिक राशिफल के मुताबिक 28 सितंबर (गुरुवार) का दिन 12 राशियों के लिए शुभ है।

मेष राशि

आज प्रॉपर्टी का लाभ होगा, इसके अलावा भी किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस राशि के छोटे लोगों को घर के बड़ो से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है।
शुभ अंक -8
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

वृष राशि

आज आपके पास सुअवसर है, आपको घर प्रॉपर्टी वाहन आदि का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही आज आपको व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। सभी कार्यों में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में दाखिला लेने का विचार बनायेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बेबी पिंक

मिथुन राशि

आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई गेम खेलेंगे। आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव समाप्त हो जायेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पिस्ता ग्रीन

विज्ञापन

कर्क राशि

आज मन विष योग में फसा है, चन्द्र-शनि की युति झुंझलाहट बना देगी।लेकिन आपको अचानक खुशखबरी मिलेगी। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बनायेंगे माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

सिंह राशि

आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा पर जाना चाहिए। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गेरुआ

विज्ञापन

कन्या राशि

आज सब दिन से अलग थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, और ऑफिस में एक्स्ट्रा समय देने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन

तुला राशि

व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- मजेंटा

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। कार्यों में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का समाधान मिल जायेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। महिलाएं घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

धनु राशि

आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको गुस्से में किसी से बात करने से बचना चाहिए। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। आपको अपने आस आसपास के कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। लवमेट्स को अचानक गिफ्ट मिलेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

मकर राशि

परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। कुछ लोगों के गलत बयान से आपका मूड थोड़ा खराब होगा,लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे।
शुभ अंक-8
शुभ रंग- नीला

कुम्भ राशि

परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। लवमेटस के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- वॉयलेट

विज्ञापन

मीन राशि

आपको बिजनेस के सिलसिले में किसी से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपको फायदा होगा। आपको संतान पक्ष से सुख कीअनुभूति होगी। आपको ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण काम मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ