Ank Jyotish, 28 September 2023: इन मूलांक वालों को नौकरी में मिलेगा लाभ, जीवन में भी तरक्की के हैं योग
Edited By Raghvendra Tiwari

ank jyotish
Edited By Raghvendra Tiwari

ank jyotish
Ank Jyotish, 28 September 2023: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र। क्योंकि अंको की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंको से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा ।आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि अंक शास्त्र के द्वारा।आज हम जानेंगे अंक शास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या प्रेम संबंध मधुर होंगे। क्या आपके स्वास्थ्य में तरावट आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। यह सब जानेंगे हम अंक शास्त्र के अनुसार।
आज है 28 सितंबर 2023 दिन है और दिन गुरूवार का। अगर अंको की दुनिया में चले तो आज की तिथि को हम जोड़ करके बनाएंगे अंक
2+8+9+2+0+2+3=27=9
अंको को जोड़ करके की तिथि का अंक बनता है 9। अंक का स्वामी मंगल को माना गया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा 1 से लेकर के 9 मूलांक वालों तक का दिन।
यदि आपने किसी भी महीने की 1,10,19,28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1। तो आपके राशि स्वामी होते हैं सूर्य।
करियर-आज कैरियर में उतार-चढ़ाव महसूस होंगे मगर आपको आपकी पुरानी मेहनत की सफलता प्राप्त होने की संभावना है।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा एवं नए कार्य भी आरंभ होंगे जिसकी वजह से आने वाले समय में आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी।
लव रिलेशनशिप- आज प्रेम संबंधों में लाभ होगा वहीं पर पारिवारिक जीवन में भी सफलताएं बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर के ध्यान रखने की आवश्यकता है ।
शुभ रंग- ऑरेंज
उपाय -भगवान विष्णु लक्ष्मी जी को कमल गट्टा अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- पंचामृत और चरणामृत में क्या है अंतर, सेवन मात्र से रग-रग में होगा सकारात्मक ऊर्जा का संचार
यदि आपने किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2। राशि स्वामी बनते हैं चंद्रमा।
करियर- कार्यक्षेत्र मेहनत करने की आवश्यकता है आज आपकी कार्य क्षेत्र में प्रशंसा हो सकती है।
मनी- आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी मगर फिर भी अत्यधिक धन खर्च से बच कर के चलना है ।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे । पारिवारिक जीवन में कोई खुशखबरी आ सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ् अच्छा रहेगा अच्छा रहेगा और साथ ही ऊर्जावान भी महसूस करेंगे।
शुभ रंग- लाल
उपाय- गणेश चालीसा का पाठ करें।
कि आपने महीने की 3, 12,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 3। आपकी राशि स्वामी बृहस्पति हैं।
करियर- व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा आने वाले समय में तरक्की होने की संभावना है।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। धन प्राप्त होने की संभावना है। यदि कर्ज में थे तो आज कर्ज से मुक्त हो सकते हैं।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आज घर में कोई कार्यक्रम आयोजन कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें । घर में आज किसी का अचानक से स्वास्थ्य खराब हो सकता है तो घर परिवार में स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।
शुभ रंग- पीला
उपाय- भगवान गणेश जी की उपासना करें और शहद अर्पित करें।
अपने किसी भी महीने की 4,13,22,31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4। आपके राशि स्वामी राहु है।
करियर- कैरियर में मेहनत करने की आवश्यकता है साथ ही व्यापार में भी मेहनत अवश्य करें। तभी बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
मनी- अनावश्यक धन खर्चा हो सकता है इसीलिए धन पर नियंत्रण रख कर के चले।
लव रिलेशनशिप- आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है इसीलिए मन में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा साथी प्रेम संबंध भी अच्छे रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता है मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।
शुभ रंग- हरा
उपाय भगवान गणेश जी को पीले वस्त्र अर्पित करें ।
यदि आपने किसी भी महीने की 5,23 या 14 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है पांच। राशि स्वामी है बुध।
करियर- आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा प्रमोशन एवं लाभ प्राप्त होने की संभावना है व्यापार में संभल कर के काम करना होगा ।
मनी- धन लाभ हो सकता है मगर अनावश्यक धन भी खर्चा होने की संभावना है। घर में किसी व्यक्ति के ऊपर धन खर्च ज्यादा हो सकता है।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी जीवन में सुधार आएगा यदि ग्रह क्लेश चल रहे थे तो अब इनसे छुटकारा प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा बीतेगा। मगर मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता है। घर में यदि 18 साल से कम उम्र के बच्चे हैं तो उनका स्वास्थ्य अचानक से बिगड़ सकता है इसीलिए पहले ही ध्यान रखकर के चले।
शुभ रंग- सफेद
उपाय भगवान गणेश जी को पान अर्पित करें।
यदि आपने किसी भी महीने की 6,24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 6। आपके राशि स्वामी है शुक्र।
करियर- कैरियर एवं व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा नौकरी अगर लंबे समय से ढूंढ रहे हैं तो मिलने की संभावना है आज इंटरव्यू पर काम बन सकता है।
मनी- आर्थिक स्थिति मैं नए बदलाव आएंगे जिसकी वजह से एक्स्ट्रा इनकम सोर्स भी होना शुरू होगा।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में दिन अच्छा बीतेगा। रोमांस करने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर के लाभ होगा मगर यदि मधुमेह की समस्या है तो स्वास्थ्य का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय गणेश जी की उपासना करें और केले अर्पित करें।
यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है
तो आपका मूलांक बनता है 7। आपकी राशि स्वामी है केतु।
करियर- कार्यक्षेत्र में आपकी निंदा हो सकती है। कोई व्यक्ति आपको भड़का सकता है इसीलिए किसी के बहकावे में ना आएं।
मनी- आर्थिक स्थिति में सुधार अवश्य आएगा मगर स्थिरता आने में समय लगेगा। इसलिए पहले से ही मेहनत करके चले।
लव रिलेशनशिप- परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के पास आवन जावन आज के दिन हो सकता है।
स्वास्थ्य- यदि बीपी की परेशानी है तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख कर के चले खाना-पीना समय से करें।।
शुभ रंग पिस्ता
उपाय आज गणेश जी को पीला झंडा अर्पित करें।
अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 8। आपके मूलांक के स्वामी है शनि ।
करियर- कार्यक्षेत्र मैं नया प्रस्ताव मिल सकता है। मगर मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यापार में धीमी गति से काम होंगे।
मनी- धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी मगर धन किसी को देना सही नहीं रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में अचानक से बदलाव आ सकते हैं मौसम की वजह से भी स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
शुभ रंग- नीला
उपाय आज गणेश जी को बेसन की मिठाई अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- Surya 3 Rajyog: कुंडली में सूर्य के 3 बड़े राजयोग फकीर को भी बना देते हैं अमीर, मिलती है ढेर सारी धन-दौलत
आपने किसी भी महीने की 9 ,18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 9। आपके मूलांक के स्वामी हैं मंगल
करियर- कैरियर में का लाभ प्राप्त होगा जिसके कारण आप आने वाले समय में प्रमोशन प्राप्त करेंगे व्यापार में भी आपको खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
मनी- धन लाभ होने की संभावना है मगर धन किसी को उधार ना दे ना ही उधार ले नहीं तो चुकाना मुश्किल हो सकता है।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। मगर महिला मित्र से बचकर के रहे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। होने के कारण उच्च रक्तचाप के शिकार हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रख कर चलें नहीं तो आपका स्वास्थ्य हानि हो सकता है।
शुभ रंग – लाल
उपाय-गणेश जी को पीले पुष्प अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: