धनिया के चमत्कारी टोटके से होगा हर समस्या का समाधान, पल भर में बन जाएंगे मालामाल
Edited By Raghvendra Tiwari

Dhaniya Ke Totke
Edited By Raghvendra Tiwari

Dhaniya Ke Totke
Dhaniya Ke Totke: घर की रसोई में कई ऐसी चीजें होती है, जिनका उपयोग शास्त्रीय उपायों के लिए किया जाता है। हर घर की रसोई में धनिया जरूर होता है। धनिया सिर्फ खाने में ही स्वाद नहीं बढ़ता है, बल्कि जीवन में भी स्वाद बढ़ सकता है। ऐसे तो धनिया मसाले के तौर पर ही उपयोग किया जाता है, लेकिन इसके कुछ ज्योतिष उपाय करने से भाग्य बदल सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनिया से जुड़े उपायों को करने से जीवन की सारी समस्याएं खत्म हो जाती है, इसके साथ ही जीवन में बदलाव आने लगता है। तो आज इस खबर में जानेंगे धनिया के चमत्कारी उपायों के बारे में।
शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में किसी तरह का कलह-क्लेश की स्थिति बनती रहती है, तो ऐसे में आपको थोड़ा सूखा धनिया पूर्व दिशा में रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस तरह के टोटके करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही परिवार में प्यार बढ़ता है।
रुका हुआ पैसा
यदि किसी जातक का कहीं पर धन अटका हुआ है और काफी समय से वापस नहीं मिल पा रहा है, तो ऐसे में आपको शुक्रवार के दिन कागज पर उस व्यक्ति का नाम लिखें। कागज पर नाम लिखने के बाद उसमें सूखा धनिया रख दें। उसके बाद कागज को बहते जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने से आपका अटका हुआ धन बहुत जल्द मिल जाएगी।
यदि आप बहुत सारा पैसा कमाते हैं और आपके पास पैसे नहीं टिकते हैं, तो इसके लिए आपको बुधवार के दिन गाय को हरा धनिया खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके पैसे कम खर्च होंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है। धन में स्थिरता भी आती है।
यदि आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने लाल रंग के कपड़े में धनिया और चांदी का सिक्का रखें। इसके बाद मां लक्ष्मी के साथ उस पोटली की भी पूजा करें। पूजा करने के बाद पोटली को तिजोरी में रखें। ऐसी मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से आर्थिक उन्नति होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: