धन के कारक शुक्र बढ़ाएंगे इन राशियों की मुश्किलें, 36 दिनों तक रहना होगा बेहद सतर्क!

Shukra Gochar 2023

Shukra Gochar 2023

Shukra Gochar 2023: धन-वैभव, ऐश्वर्य और सुख-संपदा के कारक शुक्र देव बहुत जल्द राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषी गणना के अनुसार, शुक्र 02 अक्टूबर (सोमवार) को सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य की राशि सिंह में शुक्र का गोचर करना कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। शुक्र देव किसी भी राशि में 30 से 36 दिनों तक रहते हैं। ऐसे में शुक्र-गोचर की अवधि में कुछ राशियों को बेहद सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं उन 4 राशियों के बारे में।

विज्ञापन

कर्क राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शुक्र देव इस राशि के चौथे और ग्यारहवें भाव से स्वामी होते हैं। ऐसे में जब शुक्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे तो कर्क राशि के जातकों की मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। इसके साथ ही शुक्र गोचर की अवधि में भागदौड़ बनी रहेगी। कार्यस्थल पर कार्यों को लेकर तनाव का अनुभव करेंगे। साथ ही इस दौरान कार्यस्थल पर आपके कार्यों को कोई लेखा-जोखा नहीं होगा और जो भी काम करेंगे, उसका श्रेय किसी और को जाएगा। शुक्र-गोचर की अवधि में फिजूलखर्ची बढ़ेगी जिसके मानसिक तनाव बढ़ेगा। ऐसे में इस दौरान धन का बचत कर पाना भी मुश्किल होगा।

विज्ञापन

धनु राशि

अक्टूबर महीने में होने वाला शुक्र का गोचर धनु राशि वालों के लिए एक के बाद एक मुश्किल खड़ी करेगा। शुक्र-गोचर की अवधि में नौकरी में कार्यस्थल पर असंतुष्टि का अनुभव करेंगे। साथ ही इस दौरान खर्च की अधिकता रहेगी। जो भी कमाएंगे वह सारा फिजूलखर्ची में चला जाएगा। ऐसे में आर्थिक स्थिति टेंशन का कारण बन सकती है। धनु राशि के जातक को इस दौरान बेहद सतर्क और खर्च पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो स्थिति और भी दयनीय हो सकती है।

विज्ञापन

शुक्र को मजबूत करने के 5 उपाय

1. कुंडली के शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन “ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” इस मंत्र का जाप करना चाहिए। हालांकि कलियुग में इस मंत्र का 64000 बार जाप करना अच्छा रहता है।

2. शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए हीरा रत्न धारण करना शुभ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला और वृषभ दोनों ही शुक्र की राशियां हैं। ऐसे में इन राशि के जातकों को यह रत्न पहनना शुभ होता है। हालांक अन्य राशि के जातक ज्योतिषी की सलाह से हीरा धारण कर सकते हैं।

विज्ञापन

3. शुक्र यंत्र की रोजाना पूजा करने से लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में खुशहाली, बिजनेस में धन लाभ होता है। इसके अलावा शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्र यंत्र धारण करना भी अच्छा है।

4. शुक्र ग्रह की कृपा पाने के इससे संबंधित वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना गया है। इसके लिए शुक्रवार का चयन करना बेहतर है। शु्क्रवार के दिन ही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि का दान किया जा सकता है।

विज्ञापन

5. कुंडली के अशुभ ग्रह को शांत करने के लिए शुक्रवार के दिन उपवास रखें और इस दिन मां लक्ष्मी की खीर का भोग लगाएं। साथ ही उन्हें कमल के फूल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से शुक्र का शुभ प्रभाव प्राप्त होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ