Aaj Ka Rashifal: हर्षण योग से आज 12 राशियों पर कैसा असर? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 27 August 2024: कैसा रहेगा आज आपका दिन? 12 राशियों के लिए अपनी राशि के अनुसार कौनसे उपाय करने लाभकारी रहेंगे? आइए आज यानी 27 अगस्त के राशिफल के माध्यम से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 27 August 2024

आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 27 August 2024: आज यानी 27 अगस्त को भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और दिन मंगलवार है। आज के दिन रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग बना रहेगा। ऐसे में 12 राशियों के लोगों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? किस राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा? आइए दैनिक राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मंगलवार को सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डाल करके जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी और गुड़ खिला दें।

मिथुन राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी और चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विभागीय परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यापार अथवा नौकरी में अपने सहयोगियों से सहायता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गरीब को भोजन करा देंगे तो दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि

गलत निर्णय कष्टदायी होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा की स्थिति सुखद होगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

मकर राशि

शारीरिक कष्ट की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार करा दें और कुत्ते को रोटी दें।

कुंभ राशि

वाहन चलाते समय सावधान रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भवन निर्माण के लिए अच्छे योग है। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शारीरिक कष्ट की संभावना है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ