हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: नौतपा का पहला दिन आज, जानें ग्रहों की चाल से मिलेगी मन को ठंडक या बढ़ेगा टेंशन का पारा?

Aaj Ka Rashifal: आज 25 मई 2026 को नौतपा का पहला दिन है, जो आपके लिए कैसा रहेगा, इस बारे में आप अपनी राशि के जरिए जान सकते हैं. यहां पर ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर 25 मई 2026, वार सोमवार का मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल दिया गया है.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 25 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 25 मई 2026 को अधिक ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. साथ ही पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, हर्षण योग और दिशाशूल पूर्व रहेगी, जबकि राहुकाल सुबह 7:30 से सुबह 9 बजे तक रहेगा. इसके अलावा सूर्य, बुध और चंद्र ग्रह का गोचर होगा, जिनका गहरा प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 25 मई 2026, सोमवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि-
इस राशि वालों के आज बिगड़े काम बनेंगे. साथ ही आर्थिक समस्या का समाधान होगा. इसके अलावा उन्नति के अवसर आएंगे, लेकिन अपने गुस्से पर संयम रखें.

वृषभ राशि-
इस राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा. दिनभर आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे. हालांकि, नौकरीपेशा वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा. व्यापारी वर्ग के लिए समय ठीक रहेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि-
आज के दिन आपको सावधान रहकर चलना होगा. शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं. खासकर, अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. हालांकि, पारिवारिक खर्च अधिक होगा, जबकि धन लाभ होने के योग कम हैं.

कर्क राशि-
मिला-जुला समय होने से आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा. हालांकि, व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. साथ ही ऑफिस में कर्मचारियों का स्नेह मिलेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि-
उन्नति के अवसर मिलने से मन को प्रसन्नता मिलेगी. साथ ही किसी गांव की यात्रा करने का मौका मिलेगा, जो कि अच्छी व लाभदायक रहेगी. बता दें कि विवाह योग्य जातकों के लिए समय अच्छा है.

कन्या राशि-
आज समय का सदुपयोग आप जितना कर सकें, उतना कर लें क्योंकि परिणाम आपके अनुकूल ही रहेंगे. साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहेगा. हालांकि, कामकाजी लोग नौकरी व व्यवसाय को लेकर परेशान रहेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि-
आज आप पारिवारिक वाद-विवाद से बचकर रहें. साथ ही शत्रुओं से सावधान रहें क्योंकि वो प्रभावी रहेंगे. विवाहित जातकों को आज अपने जीवनसाथी के गुस्से का सामना भी करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- Nautapa 2026: आज से नौतपा शुरू, दोपहर में सूर्य करेंगे गोचर, मेष-सिंह समेत इन 4 राशियों को महालाभ होने के योग

विज्ञापन

वृश्चिक राशि-
समय आपके अनुकूल होने से लाभ होगा. खासकर, व्यापारियों के लिए सुखद वातावरण दिनभर रहेगा. हालांकि, आज यात्रा को टालने का प्रयास करें क्योंकि चोट लग सकती है.

धनु राशि-
आज आप समय का ध्यान रखकर कार्य करें और आर्थिक मामलों में विशेष सावधान रहें. हालांकि, स्वास्थ्य ठीक रहेगा. बता दें कि धन का निवेश करना आज आपके लिए लाभकारी रहेगा. शाम से पहले शत्रु भी पराजित होंगे.

विज्ञापन

मकर राशि-
आज 25 मई 2026 को हर काम को लेकर मकर राशि वालों को सावधान रहना होगा. खासकर, नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा सतर्कता दिखानी होगी क्योंकि शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा. बता दें कि आज व्यापारिक उद्देश्य के लिए की गई यात्रा लाभदायक रहेगी.

कुंभ राशि-
आज आप सोच-विचारकर कार्य करें और पारिवारिक विवादों से दूर रहें. साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बता दें कि आज खर्च भी अधिक होगा.

विज्ञापन

मीन राशि-
आज घर का वातावरण सुखद रहेगा, जिससे कि मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही सभी इच्छित कार्यों में सफलता मिलेगी. हालांकि, शत्रु आपके ऊपर प्रभावी रहेंगे, जिनसे बचकर रहना होगा.

ये भी पढ़ें- Nautapa 2026: नौतपा में बनेंगे कई दुर्लभ राजयोग, मिथुन समेत इन 5 राशियों के मजे में कटेंगे 9 दिन

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola