Nautapa 2026: नौतपा में बनेंगे कई दुर्लभ राजयोग, मिथुन समेत इन 5 राशियों के मजे में कटेंगे 9 दिन
Nautapa 2026 Date And Rashifal: साल 2026 में 25 मई से लेकर 2 जून तक नौतपा चलेगा, जिस दौरान कई दुर्लभ राजयोग बन रहे हैं. यहां पर आप नौतपा में बनने वाले राजयोग और उनके 5 राशियों पर पड़ने वाले शुभ प्रभाव के बारे में जानेंगे.

नौतपा के दौरान ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होते हैं, जिसके कारण देशभर में कड़ी गर्मी पड़ती है. इस बार 25 मई से लेकर 2 जून 2026 तक नौतपा चलेगा, जिस दौरान लोगों को चिलचिलाती धूप के साथ-साथ लू का भी सामना करना पड़ेगा. हालांकि, ज्योतिष दृष्टि से नौतपा के 9 दिन खास हैं क्योंकि इस दौरान लक्ष्मी नारायण राजयोग, गज लक्ष्मी राजयोग, हंस महापुरुष राजयोग, भद्र राजयोग और पंच महापुरुष राजयोग आदि शुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिनका सकारात्मक प्रभाव 5 राशियों के जीवन पर मुख्यतौर पर पड़ेगा. चलिए जानें ये 5 राशियां कौन सी हैं.
मिथुन राशि (Gemini)-
2 / 6ससुराल वालों की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी. साथ ही पैसों की कमी से कुछ समय के लिए छुटकारा मिलेगा. अगर इस दौरान आपने सोच-समझकर निवेश किया तो भविष्य में धन संकट का सामना आप नहीं करेंगे. ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत
कन्या राशि (Virgo)-
3 / 6अगर आपकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है तो किसी डॉक्टर को दिखाना सही रहेगा. उम्मीद है कि जल्द आप रिकवर कर लेंगे. इसके अलावा पैसों की कमी और घर के क्लेश से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी.
तुला राशि (Libra)-
4 / 6जो लोग कभी आपकी निंदा करते थे, वो आपकी तारीफ करेंगे और किसी महत्वपूर्ण काम में आपका साथ देंगे. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें उम्मीद से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा कोई अहम डील फाइनल हो सकती है.
धनु राशि (Sagittarius)-
5 / 6परिवार में अगर कोई बीमार है तो उसकी तबीयत में सुधार होगा. जो लोग पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, उन्हें धन की कमी से मुक्ति मिलेगी. साथ ही कोई बहुत बड़ी डील फाइनल हो जाएगी. ये भी पढ़ें- Shani Vakri Horoscope: शनि वक्री होकर इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, देखें असर कब से शुरू होगा
कुंभ राशि (Aquarius)-
6 / 6अगर आप कोई नया काम इस दौरान शुरू करते हैं तो वो सफल रहेगा. साथ ही पैसों का लेनदेन सफल होगा. घर के वातावरण की बात करें तो वो बढ़िया रहेगा. इसके अलावा त्वचा में निखार आएगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)