Nautapa 2026: आज से नौतपा शुरू, दोपहर में सूर्य करेंगे गोचर, मेष-सिंह समेत इन 4 राशियों को महालाभ होने के योग

Nautapa 2026: आज 25 मई 2026, वार सोमवार से नौतपा शुरू हो गया है, जो कि 9 दिनों तक चलेगा. इस दौरान सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे, जिसके कारण चिलचिलाती धूप और लू का लोगों को सामना करना पड़ेगा. हालांकि, आज दोपहर में होने वाले सूर्य गोचर से कुछ राशियों को लाभ भी होने वाला है.

Nautapa 2026
1 / 6

नौतपा के 9 दिन साल के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं, जिस दौरान लोग न सिर्फ चिलचिलाती धूप का सामना करते हैं, बल्कि भयंकर लू से भी उन्हें राहत नहीं मिलती है. नौतपा की शुरुआत सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने से होती है, जो कि 9 दिनों तक चलता है. पंचांग के अनुसार, इस बार आज 25 मई 2026 को सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके कारण आज से ही नौतपा की शुरुआत हुई है. अब 2 जून 2026 तक नौतपा चलेगा. हालांकि, नौतपा के दौरान कुछ राशियों को आज दोपहर में होने वाले सूर्य गोचर से लाभ होगा, जिन राशियों के नाम और गोचर के समय के बारे में आप यहां पर जानेंगे.

विज्ञापन

सूर्य गोचर का समय

सूर्य गोचर का समय2 / 6

आज 25 मई 2026 को दोपहर में 3 बजकर 44 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर यानी प्रवेश करेंगे. हालांकि, इससे पहले यानी अभी सूर्य देव/ग्रह कृत्तिका नक्षत्र में हैं, जबकि रोहिणी नक्षत्र में वो 8 जून 2026 की दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक रहेंगे.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-3 / 6

जो लोग कुछ समय से बीमार हैं, उन्हें अपनी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही आपको अपने खास लोगों के साथ वक्त बिताने से अच्छा लगेगा. निवेश की बात करें तो जमीन से जुड़ी किसी डील से अच्छा लाभ हो सकता है. ये भी पढ़ें- Nautapa 2026: नौतपा के 9 दिनों में भूलकर भी न करें ये 9 काम, हो सकता है भारी नुकसान

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-4 / 6

किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अच्छा काम करेंगे. साथ ही समाज में एक नई पहचान बनेगी. इसके अलावा सही जगह पर निवेश करने से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि (Sagittarius)-5 / 6

जो लोग घर से दूर रहते हैं, उनकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. उम्मीद है कि काफी समय बाद आपको किसी अपने के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा. इसके अलावा आर्थिक रूप से आप संतुष्ट रहेंगे. ये भी पढ़ें- Nautapa 2026: नौतपा में बनेंगे कई दुर्लभ राजयोग, मिथुन समेत इन 5 राशियों के मजे में कटेंगे 9 दिन

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि (Pisces)-6 / 6

यदि आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो सेहत में सुधार होगा. साथ ही आप पहले से ज्यादा एक्टिव रहेंगे और हर काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा ब्याज से छुटकारा मिलेगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन