Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: आज 21 मई 2026 दिन गुरुवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. वैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी को पुष्य और अश्लेशा नक्षत्र रहेगा. बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा. इसके साथ ही सुकर्मा गण्ड और वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 21 मई 2026, दिन गुरुवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आज आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें. आज आप मौके का लाभ उठा सकेंगे. अति उत्साह से हानि होने की आशंका है. घर में किसी से विवाद हो सकता है.
वृषभ राशि
आपके विदेश जाने के योग हैं. आर्थिक निवेश आपके लिए लाभदायी रहेगा. आपको अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा. आज बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा.
मिथुन राशि
आज राजकीय कार्य में लाभ मिल सकता है. दोस्तों से आपको संबंध मधुर होंगे, जो आपके लिए लाभदायी रहेंगे. जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें. व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा. संतान से आपको सुख मिलेगा.
कर्क राशि
संतान की चिंता से आज आपका तनाव बढ़ेगा यद्यपि पारिवारिक समस्याएं हल होगी. आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें. सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे. भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे. आज यात्रा करने से बचें.
ये भी पढ़ें – Numerology: पिता के लिए लकी साबित होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में कमाते हैं दौलत शोहरत
सिंह राशि
नई साझेदारी से आज लाभ संभव है. आपके व्यापार- व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी. कर्ज के लें देन से आप दूर रहें. परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी. कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी.
कन्या राशि
ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते हैं इसलिए मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है. व्यावसायिक दृष्टि से आज का समय आपके लिए लाभदायक है. कार्यस्थल पर आपके अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे. आज की यात्रा आपके लिय लाभदायक सिद्ध होगी.
तुला राशि
विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है. पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे. गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा. जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें. परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा. बेवजह गुस्सा करने से आपको बचना होगा.
वृश्चिक राशि
आपके आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी. व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी. फिजूलखर्ची से बचना चाहिए. पारिवारिक स्थिति संतोष प्रद रहेगी. आज आप विरोधियों से सावधान रहें. पढ़ाई लिखाई में मन कम लगेगा.
ये भी पढ़ें – Astro Tips: क्यों होते हैं परिवार में लड़ाई-झगड़े? जानिए इसके कारण और ज्योतिषीय समाधान
धनु राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी. भाइयों से खटपट हो सकती है. विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है. रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे. लड़ाई झगड़े को टालने का प्रयास करें.
मकर राशि
राजनीति में संभल कर निर्णय लें आप की एक गलती करियर ख़त्म कर सकती है. नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है. आपके पारिवारिक संबंध प्रंगाढ़ होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी. दोस्तो के साथ घूमने के प्लान बन सकता है.
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा, आपके मन के अनुकूल भोजन की प्राप्ति होगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा. सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी.
मीन राशि
आज आप का दिन खुशनुमा रहेगा, बस आपको अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है. आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे. किसी पर बेवजह गुस्सा करेंगे.
ये भी पढ़ें – Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को क्यों कहते हैं बुढ़वा मंगल? महाभारत से है इसका कनेक्शन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
10 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
15 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines