Astro Tips: क्यों होते हैं परिवार में लड़ाई-झगड़े? जानिए इसके कारण और ज्योतिषीय समाधान

Astro Tips: घर में हमेशा कलेश रहता है. सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं. इस परिस्थिति में इन पारिवारिक झगड़ों का कारण जानना और इनका उपाय करना बहुत ही जरूरी होता है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

astro tips

Photo Credit- AI

Astro Tips: घर-परिवार में सदस्यों के बीच तनाव होना आम होता है. खासकर पति-पत्नी के बीच झगड़े सामान्य और स्वाभाविक है. घर में लड़ाई-झगड़ो के कारण अक्सर समस्याएं रहती है. अगर आपके घर में पारिवारिक सदस्यों में विवाद, गुस्सा, और कलेश होती है, तो इससे जीवन में हमेशा परेशानी बनी रहती है. ऐसे घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है और तंगी का सामना करना पड़ता है. गृह कलेश के कारण परेशान हैं, तो आप यहां इसके कारणों और उपायों के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

पारिवारिक कलेश के कारण

घर-परिवार के सदस्यों के बीच विवाद और झगड़ा होना स्वाभाविक होता है. कई बार अलग-अलग विचारों के कारण छोटी बहस हो जाती है. हालांकि, अक्सर घर में तनाव का माहौल बना रहता है, तो यह सही नहीं होता है. यह कई कारणों से हो सकता है. गृह कलेश पितृ दोष और ग्रहों के दोष के कारण हो सकता है. इस स्थिति में इस समस्या के समाधान के लिए उपायों को करना चाहिए.

विज्ञापन

पारिवारिक विवाद के ज्योतिषीय समाधान

  • घर में बेवजह कलेश, अशांति और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, तो यह पितृ दोष के कारण होता है. श्राद्ध पक्ष में पितरों को तर्पण या भोजन कराएं. अमावस्या पर पीपल के पेड़ पर जल और काले तिल अर्पित करें. दक्षिण दिशा में मुख करके पितरों से सुख-शांति की कामना करें.
  • कई बार ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव के कारण इस समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में परिवार के सदस्यों के बीच विवाद और झगड़ों से बचने के लिए पूजा कराएं. गृह कलेश दूर करने के लिए नवग्रह की पूजा अवश्य कराएं.

ये भी पढ़ें – Budh Uday: मई महीने में बुध उदय होने से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, व्यापार में होगा तगड़ा लाभ

विज्ञापन
  • घर की नकारात्मकता के कारण कई बार घर में तनाव रहता है. घर-परिवार के तनाव को दूर करने के लिए नकारत्मकता को दूर करें. इसके लिए घर में नमक के पानी का पोछा लगाएं.
  • नकारात्मकता को दूर करने और जीवन में सुख-शांति के लिए हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान जी के समक्ष पंचमुखी दीपक जलाएं.

ये भी पढ़ें – Numerology: पिता के लिए लकी साबित होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में कमाते हैं दौलत शोहरत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ