Aaj Ka Rashifal: सोमवती अमावस्या पर कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 2 September 2024: देशभर में आज सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है। चलिए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं आज यानी भाद्रपद अमावस्या का दिन किन-किन राशियों के जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा और किन लोगों को अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 

Aaj Ka Rashifal 6 October 2024

आज का राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन

राशिफल के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को ये पहले ही पता चल सकता है कि आने वाला समय उसके लिए कैसा रहेगा। चलिए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं 2 सितंबर 2024 का राशिफल। इसी के साथ आपको राशि अनुसार उन उपायों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें करके आप अपने दिन को यादगार बना सकते हैं।

मेष राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इसी के साथ सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी से उपहार भी मिल सकता है। आज सुबह बंदर को गुड़, चना अथवा केला खिलाना शुभ रहेगा। इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ करना भी अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। युवाओं के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं। इसी के साथ गरीब लोगों को वस्त्र का दान करना भी शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग अपने मन पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। दोस्तों संग रिश्ते मजबूत होंगे। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करना आज शुभ रहेगा। इसी के साथ घायल गोवंश का उपचार भी कराएं।

विज्ञापन

कर्क राशि

दोस्तों के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। पार्टनर संग रिश्तों में निकटता आएगी। इसके अलावा किसी से उपहार भी मिल सकता है। समाज में सम्मान मिलेगा। किसी गरीब को आटे, चावल व मिश्री का दान करना शुभ रहेगा। इसके अलावा नहाने के पानी में थोड़ी-सी दही डालकर स्नान करना भी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

जीवनसाथी संग झगड़ा हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में किए गए प्रयास सफल होंगे। आज सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करना और सूर्य देव को रोली व चावल डालकर जल देना भी शुभ रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

आज कन्या राशि के लोगों को किसी परिचित से धोखा मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज सुबह गाय को हरा चारा खिलाना और गोवंश का उपचार कराना शुभ रहेगा।

तुला राशि

किसी प्रियजन की बीमारी का समाचार मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। इसके अलावा व्यर्थ की भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। हर काम में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज सुबह गरीब को भोजन कराना और किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

किसी अधिकारी से सम्मान मिल सकता है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में उत्साह का प्रदर्शन करेंगे। आज घर में बजरंग बाण का पाठ करना और बंदर को गुड़, चना अथवा केला खिलाना शुभ रहेगा।

धनु राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। किसी अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करना और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगा। संतान को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज मकर राशि के लोग कुत्तों को भोजन कराएंगे, तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा शनि देव के बीज मंत्र का जाप करना भी अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। इसी के साथ रिश्तों में निकटता आएगा। आज सुबह शनि देव के मंत्र का जाप करेंगे, तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा घायल कुकर का उपचार कराना भी शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकता है। किसी परिजन से उपहार मिल सकता है। समाज में सम्मान बढ़ेगा। इसी के साथ शासन सत्ता का भी सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा। आज गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाना शुभ रहेगा। इसके अलावा बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करना भा लाभदायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ