Love Rashifal: आज सोमवती अमावस्या पर कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें राशिफल

Love Rashifal 2 September 2024: सितंबर माह का आरंभ हो गया है। चलिए जानते हैं सितंबर माह के दूसरे दिन यानी सोमवती अमावस्या पर किन-किन राशियों के लोगों के प्रेम जीवन में खुशियों का आगमन होगा और किनका दिल टूट सकता है। आज का लव राशिफल जानने के साथ-साथ आपको प्रत्येक राशि के शुभ अंक और रंग के बारे में भी पता चलेगा।

Love Rashifal 2 September 2024

लव राशिफल 2 सितंबर 2024

Love Rashifal 2 September 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व है। जो कि ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। इसकी मदद से प्रत्येक व्यक्ति को अपने आने वाले कल, शुभ अंक और रंग के बारे में पता चल सकता है। आज 2 सितंबर 2024 सोमवार का दिन है। आज सोमवती अमावस्या का पर्व भी मनाया जाएगा। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध योग का महासंयोग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़ें 2 सितंबर 2024 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ मार्केट जा सकते हैं। जहां पर आप दोनों की लड़ाई होने की संभावना है। सिंगल लोग यदि अपने किसी दोस्त को प्रपोज करने वाले हैं, तो इसके लिए आज का दिन शुभ नहीं है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

वृषभ राशि

शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी उनके रिश्ते से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकता है, जिसके कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर उनसे कहीं बाहर जाने की जिद कर सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

मिथुन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन पार्टनर के साथ अच्छा बीतने वाला है। न्यूली मैरिड लोगों ने यदि अभी तक पार्टनर से अपने प्यार का इजहार नहीं किया है, तो इस मामले में देरी करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

कर्क राशि

शादीशुदा लोग आज का पूरा दिन पार्टनर के साथ अच्छा बिताने वाले हैं। इससे आप दोनों के बीच आई दूरियां भी कम होंगी। रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने में सफल होंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

सिंह राशि

मन ही मन सिंह राशि के लोग यदि अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं, तो उनसे अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। किसी पुराने विवाद के कारण कपल के बीच लड़ाई हो सकती है, जिसका बुरा प्रभाव पार्टनर की सेहत पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 22

कन्या राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के बात-बात पर गुस्सा करने के कारण उनका पार्टनर उनसे नाराज हो सकता है। शादीशुदा लोगों का यदि पार्टनर से विवाद चल रहा है, तो इस बारे में किसी तीसरे व्यक्ति को गलती से भी न बताएं। अन्यथा आप दोनों के बीच मनमुटाव की स्थिति बढ़ सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

तुला राशि

शादीशुदा लोगों के पार्टनर का मूड रोमांटिक रहेगा, जिसके कारण आपको उनके साथ सुखद पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका सीधा प्रभाव उनकी लव लाइफ पर पड़ेगा।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

सोमवती अमावस्या के दिन सिंगल वृश्चिक राशि के जातकों को उनका पहला प्यार मिल सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने पार्टनर से कुछ बातों को शेयर करने से बचें। अन्यथा आप दोनों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

धनु राशि

बीते कई दिनों से यदि आपका अपने पार्टनर से झगड़ा चल रहा है, तो आज उनसे दूरी बनाकर रखने का प्रयास करें। नहीं तो ब्रेकअप की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। हाल ही में जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है, उनका मन पुरानी बातों को लेकर विचलित रहने वाला है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

मकर राशि

बीते कई दिनों से यदि आपका जीवनसाथी से झगड़ा चल रहा है, तो एक कदम बढ़ाते हुए आप उनसे बात करने का प्रयास करें। अन्यथा दिन-प्रतिदिन स्थिति और खराब होती चली जाएगी। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को अपने पार्टनर के बारे में कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसके कारण पूरे दिन उनका मूड खराब रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- ब्लू

शुभ अंक- 15

विज्ञापन

कुंभ राशि

सिंगल लोगों को उनके 16 सोमवार के व्रत का फल मिल सकता है। सोमवती अमावस्या के दिन आपके जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल का दिन भी अच्छा रहेगा। बीते कई दिनों से पार्टनर संग चल रहा मनमुटाव खत्म होगा।

शुभ रंग- ऑरेंज

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

मीन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर उन्हें इग्नोर कर रहा है, तो इस बात को लेकर आपका उनसे झगड़ा हो सकता है। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, जिसका नकारात्मक असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 12

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ