घर में लड्डू गोपाल रखे हुए हैं, तो क्या periods के दौरान पूजा कर सकती हूं? गुरु मां से जानें इस सवाल का जवाब

Laddu Gopal Puja Niyam In Periods: आज के समय में कई लोगों के घरों में आपको लड्डू गोपाल देखने को मिल जाएंगे। मान्यता है कि लड्डू गोपाल की आराधना करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। लेकिन लड्डू गोपाल की पूजा करने के भी कई नियम होते हैं, जिनका पालन न करने पर पाप लगता है। खासतौर पर पीरियड्स के दौरान महिलाओं को विशेष सावधानी अपनानी होती है। चलिए गुरु मां से जानते हैं पीरियड्स के दौरान लड्डू गोपाल की पूजा करने के नियमों के बारे में।

Laddu Gopal Puja Niyam In Periods

Periods में इन बातों का रखें ध्यान...

Laddu Gopal Puja Niyam In Periods: सनातन धर्म के लोगों के लिए प्रत्येक देवी-देवताओं की पूजा का विशेष महत्व है। जहां कुछ लोग भगवान शिव और देवी पार्वती की आराधना करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों की आस्था बजरंग बली, देवी दुर्गा और माता लक्ष्मी से जुड़ी होती है। इसके अलावा भगवान कृष्ण की पूजा का भी अपना अलग महत्व है। भगवान कृष्ण की पूजा उनके अलग-अलग रूप में की जाती है। कोई उनकी मुरलीधर के रूप में पूजा करता है, तो कोई उन्हें बाल स्वरूप लड्डू गोपाल के रूप में पूजता है। जिस प्रकार एक छोटे बच्चे का ध्यान रखा जाता है, ठीक उसी तरह वो लड्डू गोपाल की भी देखभाल करते हैं।

विज्ञापन

परिवार का कोई भी व्यक्ति लड्डू गोपाल की पूजा कर सकता है। लेकिन मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। आज हम आपको गुरु मां रुक्मणी द्वारा बताए गए पीरियड्स के दौरान लड्डू गोपाल की पूजा करने से जुड़े नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना महिलाओं के लिए भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन

पीरियड्स में कैसे करें पूजा?

प्रसिद्ध जानी-मानी एस्ट्रोलॉजर गुरु मां रुक्मणी का मानना है कि यदि महिलाओं को पीरियड्स हो रहे हैं, तो ऐसे में उन्हें मंदिर के पास नहीं जाना चाहिए। जितना हो सके, मंदिर से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए। पीरियड्स के दौरान लड्डू गोपाल को स्पर्श करने की जगह दूर से उन्हें महसूस करने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए घर में मौजूद पूजा घर से थोड़ी दूर आसन बिछाएं। उस पर बैठें और अपनी आंखें बंद करके लड्डू गोपाल का ध्यान लगाएं।

विज्ञापन

क्या पीरियड्स में रख सकते हैं व्रत?

किसी खास त्योहार या व्रत के दिन महिलाओं को पीरियड्स आ जाते हैं, तो ऐसे में उन्हें कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ऐसे में वो व्रत रख सकती हैं, लेकिन देवी-देवताओं की मूर्ति को छूने से बचना चाहिए। दूर से ही उनकी आराधना करनी चाहिए। इसके अलावा व्रत की कथा खुद पढ़ने की जगह किसी और से कथा को सुनना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ