Aaj Ka Rashifal, 17 February 2023: ये 4 राशिवाले होंगे मालामाल तो इनका चमकेगा भाग्य, जानें आज का अपना राशिफल
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal, 17 February 2023: आज दिनांक 17 फरवरी और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
राशि स्वामी मंगल वाणी स्थान पर होने से आजकल आप काफी कड़वा बोलते हैं जिससे आपके अपनों को ज्यादा दुख पहुंचता है। परिवार वालों से झगड़ा ज्यादा होता है, कंट्रोल करें। सन्तान का स्वास्थ्य जो खराब चल रहा था वह ठीक हो जाएगा। जिससे मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी क्रोध करने से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। मां के स्वास्थ्य का खयाल रखें। जीवनसाथी का साथ आपको खुशी देगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- बादामी
आज करियर में सफलता मिलेगी। अगर सरकारी नौकरी की चाह है तो आज आपका सपना पूरा हो सकता है। चंद्रमा के अष्टम होने से मन थोड़ा विचलित रहेगा। आज आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जो लोग पहले से नौकरी में हैं उनको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा जिससे मानसिक तनाव रहेगा। सन्तान का स्वासथ्य और पढ़ाई में भी अच्छा परफॉरमेंस रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
आज अपने धन का व्यय अपने पार्टनर पर अपने जीवन साथी पर करेंगे।मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव जो पिछले लंबे समय से बन रहा था, वो आज खत्म होगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा, लेकिन कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। अपने पार्टनर को उपहार दें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
यह भी पढ़ें-
राशि स्वामी की स्थिति 6 भाव में होने से मन अत्यधिक परेशान, बेवजह का डिप्रेशन विचलितता और अकेले रहने को मन करेगा। ऐसे में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों से भेंट होगी। चांदी पहनकर रखें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी
आज किसी को भी पैसा उधार न दें, वापस मिलने की उम्मीद नहीं होगी। पैसे से जुड़ी कोई डील भी करनी पड़े तो सावधानी से चलें। विभिन्न कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। कुछ बड़े लोगों से लिंक बनेंगे जो भविष्य में काम आयेंगे साथ ही किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। क्रोध एवं आवेश से आज बचें। स्वस्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए सफलता भरा दिन रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
आज आपकी राशि मे चंद्रमा की स्थिति सुख सुविधाओं को दिलाने में सहयोग करेगी। घर के लिए कुछ बदलाव सॉज सज्जा के समान पर खर्चे होंगे। आज पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से विवाद हो सकता है सतर्क रहें। आज पति पत्नी दोनों सुख सुविधाओं को जुटाने में पूरा दिन व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
घूमने फिरने का मूड इच्छा होगा। मित्रों के साथ मौज मस्ती का मूड रहेगा। आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। साथ ही खर्चों की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी।सरकारी अफसरों का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों व एग्जाम के लिए अच्छा दिन। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में लाभ मिलेगा। पार्टनर के स्वास्थ्य का खयाल रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- केसरिया
आज वाणी में मिठास से सबको अपना बना लेंगे। आंखों का खयाल रखें। आज पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है साथ ही पैतृक सम्प्पत्ति मिलने का योग कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। प्रॉपर्टी रिलेटेड मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। आज अपने पार्टनर के प्रति विशेष लगाव बढ़ेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ अंक- लाल
आपकी राशि स्वामी चौथे भाव में गोचर कर रहा है, जिसके फलस्वरूप आपका झुकाव व रुझान राजनीति या जनता से जुड़े कार्यो की तरफ रहेगा। लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखकर काम करें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों की अधिकता से मन चिंतित हो सकता है। परंतु बहुत लंबे समय बाद अपने विषय में सोचेंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सुनहरा
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बहुत बारीकियों से हर कार्य का चयन करेंगे। आज हर छोटी से छोटी चीज़ पर ध्यान जाएगा। साथ ही शैक्षिक कार्यों के आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कुछ इमोशनल इशू परेशान करेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
बहुत ही सुंदर दिन कामयाबी के लिए अपने सोचे हुए सपनों को पूरा करने का समय है। इसे व्यर्थ बर्बाद न करें। आज किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा, लेकिन भागदौड़ बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ब्राउन
आज काम काज में बहुत मन लगेगा। पूरा दिन आने कार्यों के प्रति सजग रहेंगे। परिवार में से ही किसी सदस्य के द्वारा कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक समस्याएं कुछ परेशान कर सकती हैं, जिससे रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य विकार रहेंगे, जिसकी वजह से खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
जीवनसाथी के साथ कुछ पुरानी यादें शेयर करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मेहरून
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: