---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 17 February 2023: आज बनें ये शुभ मुहूर्त, हर काम में दिलाएंगे सफलता

Aaj ka Panchang, 17 February 2023: आज शुक्रवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। पूरे दिन पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.02 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.20 बजे होगा। चन्द्रोदय 5.31 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 2.57 बजे होगा।आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)शक संवत – […]

---खबर नीचे जारी है---

Aaj ka Panchang, 17 February 2023: आज शुक्रवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। पूरे दिन पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.02 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.20 बजे होगा। चन्द्रोदय 5.31 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 2.57 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष

यह भी पढ़ें: इस महाशिवरात्रि पर करें यह एक उपाय, रातोंरात शिव हर लेंगे सब कष्ट

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 9.13 बजे से 9.58 बजे तक एवं दोपहर 12.57 बजे से 1.42 रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 9.13 बजे से 9.58 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.42 बजे से 2.27 बजे तक रहेगा।कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.12 बजे से 3.57 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 4.42 बजे से सायं 5.27 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 3.23 बजे से 4.48 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 11.11 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: भूल कर भी घर में न लाएं ये 3 चीजें, नहीं तो सड़क पर आ जाएंगे

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.27 बजे से दोपहर 9.52 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.41 बजे से 2.06 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.34 बजे से 3.19 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 बजे से 1.04 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 4.09 बजे से सायं 5.35 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 17, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola