Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को सिंह समेत 5 राशियों के लिए रहेगा अच्छा दिन, पढ़ें 14 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 14 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 14 अगस्त 2026 का राशिफल.

Untitled design

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: आज 14 अगस्त 2026 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज रवि योग और विडाल योग एक्टिव रहेगा. राहुकाल, दूमुहूर्त और यमगण्ड काल अशुभ समय रहेगा. आज ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 14 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

विज्ञापन

आज आपके परिवार के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा व मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं. आपके माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि उनका का स्वास्थ बिगड़ सकता है.

वृषभ राशि 

आपके दिन की शुरुआत में आलसी रवैय्ये से होगी जिसके कारण कार्य विलंब से पूरा होगा. आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. माता-पिता के फैसले के विरुद्ध जा कर कार्य करेंगे इसलिए उनसे मनमुटाव संभव है. प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

आज कार्यस्थल पर आपके सहकर्मियों के संबंधों में मधुरता आएगी. आप आज के दिन सजगता से कार्य करें. आपके सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी. समय आपके लिए उत्तम रहेगा. आज आपको पारिवारिक सुख प्राप्त होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि 

आज के दिन कई आपके अधूरे काम पूरे होंगे. घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होने के योग हैं. आपके सुख-साधन बढ़ेंगे. अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी. जीवन साथी से अनबन के कारण स्वभाव में अस्थिरता आएगी.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आज का आपका दिन व्यस्तता से भरा हुआ रहेगा. अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे. ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं. धन निवेश से लाभ मिलना संभव है. आज आपके सुख- साधनों में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

विज्ञापन

कन्या राशि 

विज्ञापन

आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं इसलिए आज कुछ भी बोलने में बहुत सावधानी रखें. आप अपनों से आशा न करें. समय आपके लिए मध्यम है. मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे. आज आपकी कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि कम रहेगी.

तुला राशि 

विज्ञापन

आज आप कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे. मन में किसी बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी. साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है. आपकी सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे. आज आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है.

वृश्चिक राशि 

विज्ञापन

आज आप की मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र में लाभ होगा. समय की अनुकूलता से आपको लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. राजनीति में आप की ख्याति बढ़ेगी.

धनु राशि 

विज्ञापन

आज आप आलस्य का त्याग करें. धर्म में आपकी श्रद्धा बढ़ेगी. भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी. आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में खूब लगेगा. कामकाज में आपको लाभ मिलेगा. नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन होगा.

मकर राशि 

विज्ञापन

आप की ज़िद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव होगा. सितारों की चाल आपके प्रतिकूल होगी. मानसिक तनाव बढ़ सकता है व शारीरिक कष्ट संभव है. आज आप पर आलस हावी रहेगा.

कुंभ राशि 

विज्ञापन

आप के लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा. प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है. पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा. संतान की चिंता आप को व्याकुल कर सकती है. कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा.

मीन राशि 

विज्ञापन

सही समय पर निर्णय लेना आप के लिए उचित रहेगा. ऋण ले लेन-देन में सतर्क रहें. आज संपर्क का लाभ होगा. आज आपके रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. सुख एवं ऐश्वर्य बढ़ेगा. आज आपकी अपने काम में वापसी होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ