Mangal Gochar Rashifal: राहु के नक्षत्र में मंगल की एंट्री से 3 राशियों को होगा भारी मुनाफा, करेंगे तरक्की
Mangal Gochar 2026 Today: आज सावन अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है. इसके साथ ही मंगल ग्रह नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं. मंगल ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा.

Mangal Gochar 2026 Rashifal: मंगल ग्रह 24 जुलाई को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर गए थे. अब आज 12 अगस्त बुधवार को रात 10 बजकर 42 मिनट पर मंगल ग्रह आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे.
राहु के नक्षत्र में मंगल
2 / 6वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आर्द्रा नक्षत्र का स्वामी ग्रह राहु का माना जाता है. मंगल राहु के नक्षत्र में एंट्री करेंगे. मंगल 2 सितंबर तक इस नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे. ये भी पढ़ें - Surya Grahan 2026 Today: आज लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, दिन में हो जाएगा अंधेरा, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं?
मंगल गोचर राशिफल
3 / 6मंगल का नक्षत्र परिवर्तन करना राशियों के जीवन पर प्रभाव डालेगा. मंगल गोचर से कन्या, तुला और मीन राशि वालों को लाभ मिल सकता है. इन लोगों के लिए करियर में तरक्की के योग बनेंगे. आइये इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
कन्या राशि
4 / 6कन्या राशि वालों पर इस गोचर का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा. इन लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें. पूरी योजना बनाकर काम करें.
तुला राशि
5 / 6तुला राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. इन लोगों के जीवन में नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की खुशी मिलेगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. कारोबार करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. ये भी पढ़ें – Vastu Tips: शुभ या अशुभ, कैसा होता है घर में कबूतर का आना और घोंसला बनाना? जानिए वास्तु मान्यताएं
मीन राशि
6 / 6मंगल ग्रह का राहु के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करना मीन राशि वालों को लाभ दे सकता है. इन लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. अचानक से धनलाभ हो सकता है. आप निवेश कर सकते हैं. निवेश करने से अच्छा मुनाफा होगा.(All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.



















