Samudrik Shastra: चेहरे का शेप खोलेगा पर्सनैलिटी के राज, सामुद्रिक शास्त्र से जानिए करियर और स्वभाव

Samudrik Shastra: किसी व्यक्ति के चेहरे के आकार से उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, फेस शेप के जरिए पर्सनैलिटी के राज जान सकते हैं.

FACE.jpg

Photo Credit- News24GFX

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में उसे देखकर पता कर सकते हैं. शरीर के अंकों की बनावट, आकार और शरीर पर तिल के जरिए स्वभाव और भविष्य का पता कर सकते हैं. व्यक्ति का चेहरा देख उसके बारे में पता कर सकते हैं. लोगों के चेहरे का आकार अलग-अलग होता है. यह उनके बारे में काफी कुछ बताता है. व्यक्ति का चेहरा गोल, लंबा, चौकोर या अंडाकार होना कैसा होता है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

चौकोर चेहरा

अगर किसी के चेहरे की माथे की चौड़ाई, गाल की चौड़ाई और जबड़ा सीध में होता है, तो चेहरा देखने में चौकोर लगता है. चौकोर चेहरे वाले लोगों का स्वभाव मजबूत इच्छाशक्ति और अनुशासन वाला होता है. यह लोग दिल की नहीं हमेशा दिमाग की सोचते हैं. इन लोगों को व्यापार, प्रशासनिक सेवाओंत, राजनिती और इंजीनियरिंग में सफलता मिलती है. इन्हें कड़ी मेहनत से सफलता मिलती है.

विज्ञापन

गोल चेहरा

चेहरे की लंबाई और चौड़ाई बराबर होने और गाल भरे होने से व्यक्ति का चेहरा गोलकार चेहरा होता है. इन लोगों के चेहरे की जॉ-लाइन भी गोलाई में होती है. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग दयालु और मिलनसार स्वभाव के होते हैं. यह दिल के साफ होते हैं. इन लोगों को मीडिया, शिक्षा और पब्लिक रिलेशंस जैसे क्षेत्रों में अच्छी सफलता मिलती है. गोल चेहरे वाले लोगों को धन के मामलें में मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है. यह लोग भाग्यशाली होते हैं.

विज्ञापन

अंडाकार चेहरा

अगर किसी का चेहरा चौड़ाई से अधिक लंबा होता है, तो यह अंडाकार दिखता है. इन लोगों का माथा और जॉ-लाइन गोलाई में होती है. यह लोग बुद्धिमान होते हैं. खुद को सभी परिस्थितियों मे अच्छे से ढाल लेते हैं. इन्हें करियर में अच्छी सफलता मिलती है. आर्थिक तौर पर इनका जीवन सुखी होता है. मैनेजमेंट, डिजाइनिंग, फैशन और एक्टिंग के करियर में यह लोग अच्छी तरक्की करते हैं.

चौड़ा चेहरा

गाल और माथा चौड़ा होने से व्यक्ति का चेहरा चौड़ा नजर आता है. बड़े और चौड़े चेहरे वाले लोग ईमानदार स्वभाव के होते हैं. यह लोग अक्सर छल-कपट से दूर रहते हैं. यह लालच नहीं करते हैं और हमेशा खुश रहते हैं. शिक्षक और लेखक के रूप में इन लोगों को अच्छी सफलता मिलती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ