Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 12 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. साथ ही श्रवण नक्षत्र, साध्य योग और दिशाशूल पश्चिम का संयोग बन रहा है, लेकिन नवग्रहों का राशि गोचर नहीं होने वाला है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 12 अप्रैल 2026, रविवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि-
नौकरी और कारोबार के मामले में दिन आपके काम का है. नए लोगों से संबंध बनेंगे, लेकिन जरूरी मामलों पर पार्टनर से राय लें. शाम से पहले दाएं हाथ में आपको चोट लग सकती है, इसलिए सावधान रहें.
वृषभ राशि-
आज आप मन लगाकर अपना काम करेंगे, लेकिन कुछ लोग कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं. शाम से पहले घर के सामान की खरीदारी हो सकती है. आज आपको गुस्से और खर्चे से बचना होगा.
मिथुन राशि-
आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा. कानून से जुड़ी पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है. कम मेहनत में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. इसके अलावा बिजनेस में भी लाभ होने की उम्मीद है. हालांकि, पेट के रोग आज आपको परेशान करेंगे.
कर्क राशि-
बेकार के कामों में समय खराब हो सकता है, लेकिन बिजनेस में फायदेमंद व बड़े सौदे होंगे. आज आपको नए बिजनेस या नौकरी का ऑफर मिल सकता है. हालांकि, विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा.
सिंह राशि-
आज नया ऑफिस या दुकान खरीदने का आपका मन बनेगा. कारोबार के चक्कर में यात्रा करनी पड़ सकती है. इसके अलावा विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. बता दें कि आज थकान और आलस आपके ऊपर हावी रहेगा.
कन्या राशि-
आज थकाने वाला व तनावपूर्ण दिन है. कुछ भी नया काम करने से बचें. आज के दिन जरूरत से ज्यादा खर्चा भी हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें. इसके अलावा गुस्सा, रोग और कर्ज की परेशानी पैदा हो सकती है.
तुला राशि-
आज पैसों की स्थिति में सुधार होगा. साथ ही भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. आज शॉर्टकट यूज करने की कोशिश न करें, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं. इसके अलावा पेट संबंधी परेशानी हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी
वृश्चिक राशि-
जीवनसाथी से आपके संबंध और गहरे होंगे. आज खर्चा ज्यादा हो सकता है, इसलिए सावधान रहें. इसके अलावा किसी भी चीज के लिए जिद्द न करें, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं.
धनु राशि-
आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. साथ ही सोचे हुए काम निपटाने में सफलता मिलेगी. सिंगल लोगों की प्रेमी से मुलाकात होगी. इसके अलावा उलझे हुए मामले सुलझाने का मौका मिलेगा.
मकर राशि-
ऑफिस या फील्ड में समय आपके फेवर में नहीं रहेगा, जिसके कारण परेशानी होगी. आज कुछ नया काम न करें. साथ ही बिजनेस में नए प्रयोग करने से बचें. स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा. हालांकि, सिर और पेट दर्द से परेशान रह सकते हैं.
कुम्भ राशि-
आज फालतू विवादों से बचने की कोशिश करें और कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल करें. ऑफिस में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे. हालांकि, कुछ रोग आपको परेशान कर सकते हैं.
मीन राशि-
प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है. नौकरी कर रहे जातकों की बातों से अधिकारी सहमत होंगे. साथ ही कामकाज की स्थिति में सुधार होने के योग हैं. इसके अलावा बिजनेमैन बिजनेस बढ़ाने में सफल रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines