---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Aaj Ka Rashifal: рд░рд╛рдзрд╛ рдЕрд╖реНрдЯрдореА рдкрд░ рдмрдирд╛ 3 рдпреЛрдЧ рдХрд╛ рд╕рдВрдпреЛрдЧ, рдХреИрд╕рд╛ рд░рд╣реЗрдЧрд╛ 12 рд░рд╛рд╢рд┐рдпреЛрдВ рдХрд╛ рджрд┐рди? рдЬрд╛рдиреЗрдВ рдЖрдЬ рдХрд╛ рд░рд╛рд╢рд┐рдлрд▓ рдФрд░ рдЙрдкрд╛рдп

Aaj Ka Rashifal 11 September 2024: рдЖрдЬ 11 рд╕рд┐рддрдВрдмрд░ рдХреЛ рд░рд╛рдзрд╛ рдЕрд╖реНрдЯрдореА рд╣реИред рдЗрд╕ рджрд┐рди 3 рдпреЛрдЧ рдмрди рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВ рдЬрд┐рд╕рд╕реЗ 12 рд░рд╛рд╢рд┐рдпреЛрдВ рдкрд░ рдЕрдЪреНрдЫрд╛ рдпрд╛ рдмреБрд░рд╛ рдЕрд╕рд░ рдкрдбрд╝ рд░рд╣рд╛ рд╣реИ? рдЖрдЗрдП рдЖрдЬ рдХрд╛ рд░рд╛рд╢рд┐рдлрд▓ рдФрд░ рдЙрдкрд╛рдп рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Aaj Ka Rashifal 11 September 2024: आज यानी 11 सितंबर को दिन सोमवार और पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज देश भर में राधा अष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा और इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र और प्रीति योग संयोग बन रहा है। राधा अष्टमी यानी आज के दिन 3 खास योग- प्रीति योग, आयुष्मान योग और रवि योग बन रहा है। इससे 12 राशियों पर कैसा असर पड़ेगा। आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल के माध्यम से जानते हैं।

मेष राशि

मन परेशान रह सकता है। कार्यभार में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और किसी गरीब को ऊनी वस्त्र अवश्य दान करें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का साथ रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी अधिकारी या सहकर्मी के सहयोग से कोई अच्छा काम करेंगे। सुबह छोटी बच्ची को भोजन करा दें। गाय को भोजन करा दें। बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

कारोबारी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सुबह बुध के बीज मंत्र का जाप करें और गाय का उपचार करा दें। मंदिर में जाकर घी का दीया जलाएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी पर कैसे रखें व्रत, कौन सा लगाएं भोग? 

कर्क राशि 

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जप करें और सूर्य को जल दें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।

कन्या राशि

नौकरी के लिए साक्षात्कार के कार्यों में सफल रहेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। भाग्य प्रबल होने से विरोधी परास्त होंगे। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।

---विज्ञापन---

तुला राशि

किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह गरीब को भोजन करा दें और वस्त्र दान करें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

मन परेशान रहेगा। धैर्य शीलता बनाए रखें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धर्मगुरु या पिता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। कार्य में व्यस्तता के कारण परिवार में तनाव होगा। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।

ये भी पढ़ें- Surya Ketu Yuti: 16 सितंबर से चमक जाएगा 6 राशियों का भाग्य!

---विज्ञापन---

मकर राशि

मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

कुंभ राशि

कारोबार में विस्तार होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह कुत्तों की सेवा करें और उनके लिए भवन निर्माण का प्रबंध करें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

मीन राशि

परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। चल या अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी। आज आप आध्यात्मिकता का सहारा लें। सुबह गोवंश को भोजन करा दें और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें। बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

 डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 11, 2024 05:00 AM

End of Article

About the Author

Simran Singh

рд╕рд┐рдорд░рди рд╕рд┐рдВрд╣ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 9 рд╕рд╛рд▓реЛрдВ рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдореЗрдВ рд╣реИрдВред рд╕рд╛рд▓ 2016 рдореЗрдВ рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдЬрдЧрдд рдореЗрдВ рдХрджрдо рд░рдЦрд╛ред рдЗрд▓реЗрдХреНрдЯреНрд░реЙрдирд┐рдХ рд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд░рдЦрддреА рд╣реИрдВред рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдореЗрдВ рд╕рд┐рдорд░рди рд╕рд┐рдВрд╣ рдХреЛ рдлреАрдЪрд░ рд╕реЗрдХреНрд╢рди рдЬреИрд╕реЗ- рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдСрдЯреЛрдореЛрдмрд╛рдЗрд▓, рдЯреЗрдХреНрдиреЛрд▓реЙрдЬреА, рдзрд░реНрдо, рдмрд┐рдЬрдиреЗрд╕, рдлреАрдЪрд░реНрд╕ рдЖрджрд┐ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рдЕрдиреБрднрд╡ рд╣реИред рдлрд┐рд▓рд╣рд╛рд▓, рд╕рд┐рдорд░рди рд╕рд┐рдВрд╣ hindi.news24online.com рдкрд░ рдЯреЗрдХреНрдиреЛрд▓реЙрдЬреА, рдЧреИрдЬреЗрдЯ рдФрд░ рдпреВрдЯрд┐рд▓рд┐рдЯреА рдкрд░ рд▓рд┐рдЦрддреА рд╣реИрдВред рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рд╕реНрдорд╛рд░реНрдЯ рдЧреИрдЬреЗрдЯреНрд╕ рдкрд░ 500+ рд╕реЗ рдЕрдзрд┐рдХ рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦреЗ рд╣реИрдВред ЁЯУз рд╕рдВрдкрд░реНрдХ рдХрд░реЗрдВ: ЁЯУз Email: simran.singh@bagconvergence.in ЁЯФЧ LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/simran-singh-7694a7155 ЁЯРж Twitter/X: https://x.com/singhsimran4321

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola