---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बढ़ेगी आमदनी, पढ़ें 26 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 26 अगस्त 2026 बुधवार के दिन ग्रहों की स्थिति से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, आप यहां दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज 26 अगस्त 2026 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज रवि योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही आज केरल का प्रसिद्ध उत्सव ओणम है. श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा इसके साथ ही सौभाग्य और शोभन योग रहेगा. तैतिल, गर और वणिज करण रहने वाला है. इसके साथ ही अशुभ राहुकाल रहेगा. ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 26 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

---विज्ञापन---

आज आपकी दिनचर्या में बदलाव आयेगा. अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता अवश्य मिलेगी. आपकी नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है. परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा. आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहेगी.

वृषभ राशि 

---विज्ञापन---

अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा. किसी भी काम को करने से पहले रणनीति तय करें. आज पारिवरिक समस्याओं का समाधान संभव है. रोजगार में लोभ न करें. आज की गई वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी. रुका हुआ धन मिलेगा तथा धार्मिक रुचि भी बढ़ेगी.

मिथुन राशि 

---विज्ञापन---

आज आप गलत निर्णय ले सकते हैं जिसका नतीजा गलत रह सकता है. व्यवसाय में परिवर्तन करने का मन होगा. आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. नई योजनाएं फलीभूत होंगी. लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी. उधार दिया पैसा वापस नहीं मिलने से आपकी परेशानी बढ़ेगी.

कर्क राशि 

---विज्ञापन---

आपकी मेहनत के अनुरूप आप को फल न मिलने से आज आपका मन दुखी होगा. व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में यश और सफलता मिलने के योग है. आज आपको संतान से मदद मिलेगी. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: रक्षाबंधन तक इन 3 राशियों को मिल सकता है जबरदस्त धनलाभ, बुध ग्रह से मिलेगा शुभ परिणाम

---विज्ञापन---

सिंह राशि 

कार्यस्थल पर आज सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे. आज आपके धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं. आप व्यर्थ के विवादों से दूर रहें. आपका व्यापार अच्छा चलेगा हालांकि आपके पुराने विरोधी सक्रिय होंगे.

---विज्ञापन---

कन्या राशि 

आपके अपने दोस्तों से आज मन की बात होगी. अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें. आज आपके पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे. कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा. आर्थिक तंगी आपको आज चिंता में डाल सकती है. कर्ज की अधिकता से तनाव बढ़ेगा.

---विज्ञापन---

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठ है. व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा. बुद्धि से कार्य में सफलता के योग है. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से आपको संतोष रहेगा. रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है. प्रेम प्रसंग में आप सफल होंगे.

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि 

आज आप किसी भी कीमत पर अपना रुका हुआ काम करवा लेंगे. जीवनसाथी की मदद से कार्य पुरे होंगे. अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभाने का प्रयास करें. निवेश लाभदायी रह सकेगा. राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा. विरोधियों से सावधान रहें.

---विज्ञापन---

धनु राशि 

आप की कार्यशैली और वाक् चातुर्य से काम पुरे होंगे. व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी. निवेश करने में जल्दबाजी न करें. आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है. प्रगति वर्धक समाचार मिलेंगे. आज आप अपनी कार्ययोजना को गुप्त रखें.

---विज्ञापन---

मकर राशि 

दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा. दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा. शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा. आपका पराक्रम बढ़ेगा. आज नवीन उपलब्धि मिलेगी. नए वस्त्रों की प्राप्ति के भी योग हैं.

---विज्ञापन---

कुंभ राशि 

राजनितिक दबाव के कारण होते कार्य में अवरुद्ध हो सकते है. आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है. परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे. संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी.

---विज्ञापन---

मीन राशि 

आप के अपनों द्वारा प्रताड़ित हो सकते है. अपने उदेश्य की पूर्ति के प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करें. भूमि, आवास की समस्याओं का समाधान होगा. आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा. कर्ज से मुक्त मिलेगी.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 26, 2026 07:10 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola