---विज्ञापन---

Zodiac Personality Traits: इन 3 राशियों की जिद के आगे टिकना मुश्किल, बहस से पहले सोच लें

Zodiac Personality Traits: ज्योतिष के अनुसार 3 राशियों के लोग जिद पर अड़ जाएं, तो मनाना मुश्किल होता है. बहस में ये अपनी बात से जल्दी पीछे नहीं हटते. आइए जानते हैं, किन राशियों से बहस करना भारी पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

Zodiac Personality Traits: बहस करना बुरी बात नहीं है. अपनी बात रखना जरूरी है. लेकिन कुछ लोगों के साथ बहस करना मतलब अपना टाइम और एनर्जी दोनों बर्बाद करना है. ज्योतिष शास्त्र में 3 ऐसी राशियां मानी जाती हैं, जो अपनी बात पर आसानी से नहीं झुकतीं. ये किसी बात पर अड़ जाएं, तो इन्हें मनाना मुश्किल हो जाता है. सामने वाला कितना भी समझाए, ये तुरंत मानने को तैयार नहीं होते. अगर आपके आसपास भी कोई ऐसा इंसान है, तो उसकी राशि इन तीन में से एक हो सकती है. आइए जानते हैं, किन राशियों से बहस करना भारी पड़ सकता है.

वृषभ राशि – एक बार अड़े तो हिलना मुश्किल

वृषभ राशि के लोग अपनी जिद के लिए जाने जाते हैं. ये कोई बात ठान लें, तो फैसला बदलना आसान नहीं होता. सामने वाला कितना भी समझाए, ये अपनी बात पर टिके रहते हैं. बहस में अपना पॉइंट छोड़ना इन्हें पसंद नहीं होता. कई बार गलती समझ आने पर भी तुरंत मानना मुश्किल होता है. इसलिए इनके साथ बहस बढ़ाने के बजाय सही समय देखकर बात करना बेहतर है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Numerology Love Compatibility: ब्रेकअप के बाद क्या होगी आपके ‘Ex की वापसी’, पार्टनर के मूलांक से जानें पैच-अप के संकेत

सिंह राशि – कॉन्फिडेंस बन सकता है जिद

सिंह राशि के लोग काफी कॉन्फिडेंट होते हैं. उन्हें अपने फैसलों पर भरोसा रहता है. यही कॉन्फिडेंस कई बार जिद जैसा दिखने लगता है. कोई उनके फैसले पर सवाल उठाए, तो वे डिफेंसिव हो सकते हैं. खासकर सेल्फ-रिस्पेक्ट की बात हो, तो पीछे हटना पसंद नहीं करते. बहस में अपनी बात साबित करने की कोशिश करते हैं. इसलिए इन्हें गलत साबित करने के बजाय शांत तरीके से बात करना सही रहता है.

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि – चुप रहते हैं, लेकिन झुकते नहीं

वृश्चिक राशि के लोग हर बात पर तुरंत रिएक्ट नहीं करते. वे पहले सामने वाले की बात समझते हैं. लेकिन एक बार फैसला कर लें, तो पीछे हटना आसान नहीं होता. अपनी सोच और प्रिंसिपल्स को लेकर ये काफी स्ट्रॉन्ग होते हैं. बहस में लॉजिक और एक्सपीरियंस से अपनी बात रखते हैं. इन्हें लगे कि सामने वाला सिर्फ जीतने के लिए बहस कर रहा है, तो ये और अड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Photo Vastu Rules: वैवाहिक सुख के लिए बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाना सही या गलत? जानें मूर्तियों का वास्तु नियम

---विज्ञापन---

ऐसे लोगों से कैसे डील करें?

वृषभ, सिंह या वृश्चिक राशि वालों से हर बात पर बहस न करें. पहले उनकी बात सुनें. तुरंत गलत साबित करने की कोशिश न करें. गुस्से में जवाब देने से मामला बिगड़ सकता है. शांत होकर अपना पॉइंट रखें. जरूरत हो तो थोड़ा स्पेस दें. हर बहस जीतना जरूरी नहीं. कई बार रिश्ते और सुकून बचाना ज्यादा जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Rahu Kaal: रक्षाबंधन के दिन कब होगा राहुकाल, क्या चंद्र ग्रहण का भी होगा असर, जानें ज्योतिषाचार्य की राय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 26, 2026 08:08 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola