---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Ketu Yuti: 16 सितंबर से चमक जाएगा 6 राशियों का भाग्य, सूर्य-केतु की युति से होगा लाभ!

Surya Ketu Yuti 2024: 16 सितंबर को सूर्य ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में किन-किन राशियों को लाभ होगा? आइए विस्तार से जानते हैं कि सूर्य-केतु की युति से किन-किन राशियों को लाभ होगा?

---विज्ञापन---

Surya Ketu Yuti 2024: ज्योतिष के अनुसार जब किसी ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन किया जाता है, तो सभी 12 राशियों पर इसका अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आगामी दिनों में ग्रहों के राजा यानी सूर्य ग्रह, राशि परिवर्तन करेंगे। 16 सितंबर को सूर्य ग्रह गोचर (Surya Gochar 2024) करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में कुछ राशियों के जीवन में खास बदलाव हो सकता है। सूर्य का राशि में प्रवेश करना 6 राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं सितंबर में सूर्य गोचर कब है? सूर्य और केतु की युति से किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है। 16 सितंबर किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है?

16 सितंबर को सूर्य ग्रह का गोचर

सूर्य ग्रह 16 सितंबर देर शाम 07 बजकर 52 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से केतु विराजमान हैं, जिसके कारण सूर्य और केतु की युति हो जाएगी। 17 अक्टूबर 2024 की सुबह 07 बजकर 52 मिनट तक सूर्य और केतु की युति रहेगी।

---विज्ञापन---

सूर्य-केतु की युति से 6 राशियों को लाभ

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य-केतु की युति लाभकारी रहेगी। कामकाज में तरक्की के साथ आय वृद्धि के नए योग बनेंगे। लंबे समय से रुका कार्य पूरा होगा। सूर्य को प्रतिदिन जल अर्पित करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि

नौकरीपेशा लोगों के लिए सूर्य-केतु की युति बहुत फायदेमंद है। धन में वृद्धि के साथ समाज में एक नई पहचान मिल सकती है। आर्थिक तंगी से छुटकारा और परिवार के साथ प्यार में बढ़ोतरी हो सकेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- राधा अष्टमी पर कैसे रखें व्रत, कौन सा लगाएं भोग? 

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए सूर्य-केतु की युति तरक्की के योग के साथ है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में एक नाम बन सकता है। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। मनमुटाव नहीं बल्कि रिश्ते में मधुरता आएगी।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य-केतु की युति से आपको काम सफलता मिलेगी। जो काम करने की ठान लेंगे वो जरूर पूरा होगा। पढ़ाई करने वालों को सफलता मिल सकती है। आय में आ रही कमी दूर होगी। धन में वृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे।

धनु राशि

सूर्य-केतु की युति लाभकारी रहेगी। सूर्य को जल अर्पित करने से नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों को दिन-दोगुनी, रात-चौगुनी तरक्की हो सकती है। अपनी वाणी से आपको लोगों का दिल जीतेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Guru Gochar: गुरु बृहस्पति की दोहरी चाल 3 राशियों के लिए रहेगी लकी

कुंभ राशि

सूर्य-केतु की युति से आपको एक नई पहचान मिलेगी। आपका जल्द प्रमोशन हो सकता है। आय में वृद्धि के साथ जातकों को एक नई पहचान मिल सकेगी। सेहत सही रहेगी। बस लापरवाही आपके लिए हानिकारक हो सकती है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकेगा।

---विज्ञापन---

 डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 10, 2024 01:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola