---विज्ञापन---

Lucky Zodiac Signs: 26 अगस्त का दिन इन 5 राशियों के करियर को दे सकता है नई दिशा, ग्रह योग से बनेंगे कमाई के नए सोर्स

Lucky Zodiac Signs: 26 अगस्त के खास ग्रह योग 5 राशियों के करियर और कमाई में बदलाव ला सकते हैं. इनके लिए अटके काम आगे बढ़ेंगे और नए मौके मिलने के भी संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Lucky Zodiac Signs: 26 अगस्त 2026 का दिन पंचांग के संयोग और ज्योतिष के योग के हिसाब से बेहद खास साबित हो सकता है. इस दिन सावन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और दिन बुधवार है. यह द्वितीय चातुर्मास का दूसरा दिन भी है. साथ ही इस दिन श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिसके साथ सौभाग्य योग और शोभन योग जैसे शुभ योगों का संयोग बन रहा है. भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा के लिए यह दिन बेहद उत्तम है. ऐसे में अटके हुए काम फिर से ट्रैक पर आ सकते हैं. नए मौके भी सामने आ सकते हैं. ग्रहों की चाल भी इस दिन काफी खास रहने वाली है.

26 अगस्त के खास ग्रह योग

26 अगस्त को चंद्रमा पूरे दिन-रात मकर राशि में संचार करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में अनुशासन और जिम्मेदारी का भाव बढ़ेगा. सूर्य सिंह राशि में मघा नक्षत्र में विराजमान हैं, जिससे नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी. बुध सिंह राशि में सूर्य के साथ युति बनाएंगे, जो बौद्धिक कौशल और संवाद शैली में प्रभावशीलता लाएगा. शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, मंगल मिथुन राशि में सक्रिय हैं, गुरु कर्क राशि में उच्च स्थिति में हैं, और शनि मीन राशि में में हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, ग्रहों की यह पूरी सेटिंग करियर, बिजनेस और इनकम के लिहाज से काफी अहम साबित हो सकती है. खासकर उन लोगों को फायदा मिल सकता है, जो लंबे समय से किसी बड़े मौके का इंतजार कर रहे थे. रिश्तों और क्रिएटिव कार्यों में भी पॉजिटिव चेंज देखने को मिल सकता है. 26 अगस्त के इन ज्योतिषीय योग-संयोगों का हर राशि पर असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह समय खास तौर पर पॉजिटिव रह सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके करियर में ग्रोथ, धन लाभ और मान-सम्मान के मजबूत योग बन सकते हैं?

---विज्ञापन---

26 अगस्त का मेष राशिफल

26 अगस्त को मेष राशि वालों के लिए करियर में मूवमेंट बढ़ सकता है. वर्क प्लेस पर कोई रुका हुआ टास्क फिर से हाथ में आ सकता है. आपकी मेहनत नोटिस होगी. सीनियर से जरूरी बातचीत भी हो सकती है. बिजनेस में किसी पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा मिल सकता है. कमाई बढ़ाने का कोई साइड ऑप्शन सामने आ सकता है. फैमिली में आपकी किसी बात को लेकर सहमति मिलेगी. लव रिलेशन में पार्टनर का मूड समझकर बात करना बेहतर रहेगा. स्टूडेंट्स को पढ़ाई का रूटीन सेट करने में फायदा होगा. बस जल्दबाजी में किसी कमिटमेंट से बचें.

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan Rashifal: चंद्र ग्रहण से केवल हानि नहीं, इन 3 राशियों को हो सकता है लाभ, इनमें कहीं आप भी तो नहीं

---विज्ञापन---

26 अगस्त का कर्क राशिफल

गुरु की मजबूत स्थिति कर्क राशि वालों के लिए ग्रोथ का अच्छा संकेत दे रही है. करियर में ऐसा मौका मिल सकता है, जो आगे चलकर आपकी प्रोफाइल मजबूत करे. जॉब में नई जिम्मेदारी या बेहतर रोल की बात उठ सकती है. बिजनेस वालों को नए क्लाइंट या मार्केट से जुड़ने का मौका मिलेगा. धन के मामले में कोई अच्छा फाइनेंशियल प्लान बन सकता है. घर में आपकी बात को महत्व मिलेगा. लाइफ पार्टनर किसी जरूरी फैसले में साथ देगा. लव बर्ड्स के बीच पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. स्टूडेंट्स को हायर स्टडीज को लेकर सही दिशा मिल सकती है. इस दिन मिले मौके को हल्के में न लें.

26 अगस्त का सिंह राशिफल

सूर्य और बुध का प्रभाव सिंह राशि वालों के कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन को मजबूत कर सकता है. वर्क प्लेस पर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. मीटिंग, इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रह सकती है. जॉब में कोई नई जिम्मेदारी आपकी लीडरशिप दिखा सकती है. बिजनेस में मार्केटिंग या नेटवर्किंग से फायदा मिलने के संकेत हैं. पैसे के मामले में इनकम बढ़ाने का आइडिया काम आ सकता है. सोशल सर्कल में आपकी पहचान बढ़ेगी. फैमिली में किसी उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल रहेगा. लव रिलेशन में ईगो को बीच में न आने दें. स्टूडेंट्स के लिए फोकस बढ़ाने का अच्छा समय है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Food Prayer: सदियों पुरानी है भोजन से पहले अन्न को प्रणाम करने की परंपरा, जानें धार्मिक महत्व और लाभ

26 अगस्त का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए 26 अगस्त मेहनत को रिजल्ट में बदलने वाला दिन हो सकता है. कोई पुराना प्रोफेशनल प्लान फिर से एक्टिव हो सकता है. जॉब में काम का प्रेशर रहेगा, लेकिन उसका फायदा भी मिल सकता है. सीनियर के सामने अपनी काबिलियत साबित करने का मौका आएगा. बिजनेस में पेमेंट, डील या क्लाइंट से जुड़ी अटकी बात आगे बढ़ सकती है. धन के मामले में सेविंग पर फोकस करना बेहतर रहेगा. किसी दोस्त या करीबी की सलाह काम आ सकती है. लव रिलेशन में ज्यादा शक या ओवरथिंकिंग से बचें. फैमिली में किसी सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है. दिन आपको एक बात सिखाएगा—रिएक्ट कम करें और सही टाइम पर एक्शन लें.

---विज्ञापन---

26 अगस्त का मकर राशिफल

चंद्रमा का मकर राशि में रहना आपको काम और जिम्मेदारियों पर ज्यादा फोकस कराएगा. करियर में कोई ऐसा फैसला लेना पड़ सकता है, जिसे आप काफी समय से टाल रहे थे. जॉब में आपकी डिसिप्लिन और लगातार मेहनत का असर दिख सकता है. बॉस या सीनियर आपके काम की सराहना कर सकते हैं. बिजनेस में सिस्टम सुधारने या काम करने का तरीका बदलने से फायदा होगा. पैसों के मामले में बड़ा रिस्क लेने के बजाय प्रैक्टिकल प्लान बेहतर रहेगा. फैमिली में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन भरोसा भी बढ़ेगा. लाइफ पार्टनर आपके स्ट्रेस को समझने की कोशिश करेगा. लव रिलेशन में कम बोलकर सुनना ज्यादा फायदेमंद रहेगा. सेहत के लिए नींद और रूटीन को इग्नोर न करें.

यह भी पढ़ें: Paan Supari Puja: भगवान की पूजा में सुपारी-पान क्यों है जरूरी? कैसे जुड़ा है इससे सुख-समृद्धि का संबंध; जानें

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 25, 2026 11:42 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola