---विज्ञापन---

Chandra Grahah Rashifal: चंद्र ग्रहण का इस ‘एक राशि’ पर होगा सबसे अधिक नेगेटिव असर, एक महीने तक रहना होगा बेहद संभलकर

Chandra Grahan Rashifal: पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त को कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के मुताबिक, इसका सबसे ज्यादा नकारात्मक असर एक राशि पर पड़ सकता है, जिसे 30 दिन संभलकर रहना होगा. आइए जानते हैं, यह कौन-सी राशि है और किन अन्य राशियों को भी सावधान रहना चाहिए?

---विज्ञापन---

Chandra Grahah Rashifal: ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, जब भी कोई बड़ी खगोलीय घटना होती है, तो उसका सीधा असर देश-दुनिया और राशियों के ऊपर होता हैं. लेकिन इसका सबसे अधिक राशियों की जातकों यानी हम लोगों की जिंदगी और भाग्य पर पड़ता है. 28 अगस्त 2026 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इसे केवल एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि भाग्य को पलटने वाला समय माना गया है.

ज्योतिष कैलेंडर के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण इस साल का अंतिम ग्रहण हैं और इस बार का चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लग रहा है. ऐसे में एक राशि ऐसी है, जिस पर इस ग्रहण का सबसे खतरनाक और नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो इस खास राशि के जातकों को अगले 30 दिनों तक बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है. आइए ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य से जानते हैं, वह राशि कौन सी है और किन अन्य राशियों को भी सावधान रहने की जरूरत है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Photo Vastu Rules: वैवाहिक सुख के लिए बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाना सही या गलत? जानें मूर्तियों का वास्तु नियम

इस राशि पर होगा ग्रहण का सबसे अधिक असर

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि 28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लग रहा है. इस दौरान चंद्रमा के साथ राहु मिलकर ‘ग्रहण योग’ बना रहे हैं, जिसे अत्यंत अशुभ माना जाता है. चूंकि ग्रहण की घटना इसी राशि में हो रहा है, इसलिए कुंभ राशि के जातकों पर इसका सबसे अधिक नकारात्मक असर होगा. उन्हें अगले 30 दिनों तक हर कदम पर सावधान होकर हर काम करने की अवश्यकता हो सकती है.

---विज्ञापन---

कुंभ राशि पर चंद्र ग्रहण का असर

कुंभ राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण के बाद का समय थोड़ा स्ट्रेसफुल रह सकता है. मन में बेवजह की टेंशन बढ़ सकती है. छोटी बातों को लेकर ओवरथिंकिंग हो सकती है. नींद और डेली रूटीन भी प्रभावित हो सकता है. शतभिषा नक्षत्र और कुंभ राशि से जुड़े ग्रह प्रभावों के कारण कामों में अचानक रुकावट आ सकती है. कोई जरूरी प्रोजेक्ट उम्मीद के मुताबिक आगे न बढ़े, तो परेशान न हों. वर्क प्लेस पर किसी सीनियर से बहस करने से बचें. आपकी बात सही होने पर भी तरीका गलत पड़ा, तो मामला बिगड़ सकता है. बिजनेस में पेमेंट या डील को लेकर देरी हो सकती है. बिना पूरी जानकारी के नया इन्वेस्टमेंट करने से बचना बेहतर रहेगा. फैमिली में किसी करीबी की बात आपको ज्यादा चुभ सकती है. लव रिलेशन में मूड स्विंग के कारण गलतफहमी बढ़ सकती है. लाइफ पार्टनर से बात करते समय ताना या गुस्सा करने से बचें. हेल्थ के मामले में स्ट्रेस, थकान और अनियमित नींद को इग्नोर न करें. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. अगले कुछ हफ्तों में बड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें. किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. यह समय डरने का नहीं, बल्कि थोड़ा ज्यादा अलर्ट रहने का है.

यह भी पढ़ें: Numerology Love Compatibility: ब्रेकअप के बाद क्या होगी आपके ‘Ex की वापसी’, पार्टनर के मूलांक से जानें पैच-अप के संकेत

---विज्ञापन---

इन राशियों को भी रहना होगा अलर्ट

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों को इस दौरान अचानक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है. सेविंग प्लान बिगड़ने से तनाव बढ़ सकता है. जॉब में काम का प्रेशर अचानक बढ़ेगा. नई जिम्मेदारी मिले तो उसे बिना सोचे रिजेक्ट न करें. लाइफ पार्टनर के साथ छोटी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है.

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वालों के लिए करियर में कुछ अनिश्चितता रह सकती है. काम में छोटी गलती भी दोबारा मेहनत करा सकती है. बॉस या क्लाइंट की नाराजगी से बचने के लिए कमिटमेंट सोचकर करें. पैसों के मामले में अचानक कोई जरूरी खर्च सामने आ सकता है. लव रिलेशन में मूड खराब होने पर तुरंत रिएक्ट करने से बचें.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों के लिए जॉब और बिजनेस में थोड़ा संभलकर चलने का समय है. वर्क प्लेस पर किसी सीनियर से बहस नुकसान करा सकती है. अपनी बात साबित करने के चक्कर में रिश्ते खराब न करें. बिजनेस में पार्टनर के फैसले से असहमति हो सकती है. किसी डील पर साइन करने से पहले हर डिटेल चेक करें.

मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों के सामने अचानक बड़े खर्च आ सकते हैं. घर, ट्रैवल या किसी जरूरी काम पर बजट से ज्यादा पैसा निकल सकता है. फैमिली में पैसों को लेकर मतभेद हो सकते हैं. लव रिलेशन में भी फाइनेंशियल प्रेशर का असर न आने दें.

---विज्ञापन---

करें ये उपाय

  • ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे मन को शांति मिलेगी और नकारात्मक ऊर्जा कम होगी।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे राहु के बुरे प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।
  • किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें और मन को शांत रखें। छोटी-छोटी बातों पर जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Rahu Kaal: रक्षाबंधन के दिन कब होगा राहुकाल, क्या चंद्र ग्रहण का भी होगा असर, जानें ज्योतिषाचार्य की राय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 26, 2026 04:09 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola