Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: आज शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 है. पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी से एकादशी तिथि का खास संयोग बन रहा है. इसी वजह से आज एकादशी व्रत के साथ मासिक कार्तिगाई व्रत भी रखा जाएगा. पूरे दिन धृति योग का प्रभाव रहेगा, जबकि भरणी और बाद में कृत्तिका नक्षत्र का असर देखने को मिलेगा. ग्रह-नक्षत्रों की बात करें तो चंद्रमा आज वृषभ राशि में उच्च के रहेंगे, जिससे कई राशियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. वहीं मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है, जो बुद्धि, करियर और फैसलों के लिहाज से शुभ माना जाता है. दूसरी ओर वृषभ राशि में चंद्रमा और मंगल की युति भी कई लोगों के लिए दमदार अवसर लेकर आ सकती है. ऐसे में आज का दिन कई राशियों के लिए नए मौके, तरक्की और महत्वपूर्ण फैसलों का संकेत दे सकता है. आइए जानते हैं, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 10 जुलाई 2026, शुक्रवार का सभी 12 राशियों का राशिफल.
मेष राशि
आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है. कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा. संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं. पुराने रुके काम धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे. अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी.
वृषभ राशि
व्यापार विस्तार करने के लिए आपको कर्ज की जरूरत होगी. भूमि-भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं. संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा. कार्य के प्रति समर्पित रहें, आपको निश्चित लाभ होगा. नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें.
मिथुन राशि
दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है. जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें. आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. पिता से तालमेल कम रहेगा. धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा. मन की उलझन धीरे-धीरे दूर होगी.
कर्क राशि
जमीन-जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है. आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं. पैसों का लेन-देन सावधानी से करें. यात्रा के योग हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे. परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा. जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Money Astrology Remedies: इनकम नहीं बढ़ रही, हाथ है खाली? राशि के अनुसार अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, भर जाएगी तिजोरी
सिंह राशि
शासन-प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती हैं. जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, सही समय का इंतजार करें. आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. आज वाहन सुख संभव है. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. सकारात्मक सोच सफलता दिलाएगी.
कन्या राशि
आज आप स्वयं को अकेला महसूस करेंगे. बात को न सुने जाने पर किसी से नाराज भी रहेंगे. कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं इसलिए सतर्क रहें. माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है, अतः उनसे बहस न करें. अपनी बात शांतिपूर्वक रखें. धैर्य से रिश्ते मजबूत होंगे.
तुला राशि
पूर्व में लिए निर्णय बदलना पड़ेंगे. संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेना होंगे. राजकार्य में अवरोध आएंगे, पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे. आकस्मिक लाभ संभव है. नए अवसरों पर नजर रखें. आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा.
वृश्चिक राशि
कई दिनों से मकान बनाने का सोच रहे हैं, आज आपका सपना पूरा हो सकता है. झूठ बोलकर आप परेशानी में आ सकते हैं. सहयोगी आपकी कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना आपके लिए हितकर रहेगा. बिना सोचे कोई वादा न करें. आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti Thoughts: एक स्त्री को पति के सामने नहीं करने चाहिए ये 4 काम, जानें चाणक्य नीति का रहस्य
धनु राशि
आज नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी. अपने वाक्चातुर्य से आप सभी को प्रभावित करेंगे. अपनी जीवनशैली को बदलें, लाभ होगा. निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें. कर्मचारियों से परेशान रहेंगे. नई योजना पर काम शुरू हो सकता है. आत्मसंयम बनाए रखना लाभकारी रहेगा.
मकर राशि
जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है. विरोधी सक्रिय होंगे. समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आपकी उन्नति नहीं देख सकते हैं. पुराना रोग उभर सकता है. दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा. कानूनी मामलों में सावधानी रखें. अनावश्यक बहस से दूरी बनाएं.
कुंभ राशि
अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी. मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी. माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. घर-परिवार में शांति हो, इसके लिए हनुमान जी की आराधना करें, आपको चमत्कारिक लाभ होगा. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. मन में नई ऊर्जा का संचार होगा.
मीन राशि
आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है तो सतर्कता से काम करें. कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें. अपने जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं. जुकाम से परेशान रह सकते हैं. बोलने से पहले सोच-विचार करें. परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा.
यह भी पढ़ें: Kundali Pitru Dosha: जन्म कुंडली के ये संकेत हैं पितृ दोष के लक्षण, जानें कैसे करें पहचान और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines