हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 8 April 2026: आज इस समय रहेगा भद्रा का साया, पंचांग से जानें शुभ-अशुभ समय से लेकर योग और करण

Aaj Ka Panchang: आज 8 अप्रैल 2026 को वैशाख माह की षष्ठी तिथि है. वैशाख कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि पर शाम के समय भद्रा का साया रहने वाला है. चलिए पंचांग से दिनभर के शुभ-अशुभ समय, योग नक्षत्र और करण के बारे में जानते हैं. यहां पढ़ें 8 अप्रैल का पंचांग.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 8 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 8 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को वैशाख माह की षष्ठी तिथि है. इसके साथ ही बुधवार का दिन है. बुधवार का दिन गणेश जी की पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास होता है. आज वैशाख कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि पर शुभ समय, योग और नक्षत्र क्या रहने वाला है इसके बारे में पंचांग के जरिए जान सकते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय क्या रहने वाला है, इसके बारे में पंचांग से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 8 अप्रैल 2026, बुधवार का पंचांग.

तिथि, करण, पक्ष और योग

तिथि – 8 अप्रैल को दिन की शुरुआत षष्ठी तिथि के साथ होगी. इस तिथि का समापन शाम को 7 बजकर 1 मिनट पर होगा. इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी.
माह – वैशाख
पक्ष – कृष्ण पक्ष
करण – वणिज और विष्टि
नक्षत्र – मूल
योग – वरीयान् और परिघ
दिन – बुधवार
दिशाशूल – उत्तर

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

विज्ञापन

सूर्योदय – सुबह 06:03
सूर्यास्त – शाम 06:43
चन्द्रोदय – रात 12:41, 9 अप्रैल
चन्द्रास्त – सुबह 09:45

ये भी पढ़ें – Jagannath Puri Mandir: जगन्नाथ पुरी मंदिर के रहस्य जो कर देंगे हैरान, जानिए इस मंदिर से जुड़ी रोचक बातें

विज्ञापन

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

8 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे. मंगल ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. बुध ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में और शुक्र ग्रह मेष राशि में रहेंगे. शनि ग्रह मीन राशि में रहेंगे. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola