---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 30 April 2023: आज दशमी पर बना रवि योग, इन कार्यों में जरूर दिलाएगा कामयाबी

Aaj ka Panchang, 30 April 2023: आज रविवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। पूरे दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.50 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.59 बजे होगा। चन्द्रोदय 2.09 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.19 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang) शक […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 30 April 2023: आज रविवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। पूरे दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.50 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.59 बजे होगा। चन्द्रोदय 2.09 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.19 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Tone Totke: लाल किताब के इन उपायों को करते ही रातोंरात बदलेगी किस्मत, जानिए कैसे करना है

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सायं 5.09 बजे से 6.02 बजे तक रहेगा। कुलिक योग भी सायं 5.09 बजे से 6.02 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.06 बजे से 10.59 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.52 बजे से 12.45 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.37 बजे से 2.30 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 12.18 बजे से 1.57 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.16 बजे से 6.55 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ऐसे लोगों पर शनि हमेशा रहते हैं मेहरबान, 2023 में भी मिलेगी एक के बाद एक कई खुशखबरियां

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.07 बजे से 10.46 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.03 बजे से 3.42 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.59 बजे से रात्रि 9.41 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। अहोरात्रि रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.28 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.58 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 12.50 बजे से 2.37 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Apr 30, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola