---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 28 November 2022: आज विवाह पंचमी पर बना सर्वार्थसिद्धि योग, हर कार्य में मिलेगी सफलता

Aaj ka Panchang, 28 November 2022: आज सोमवार को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज के दिन विवाह पंचमी भी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। आज पंचमी तिथि 13.37 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। उत्तराषाढ़ नक्षत्र 10.29 बजे […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 28 November 2022: आज सोमवार को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज के दिन विवाह पंचमी भी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। आज पंचमी तिथि 13.37 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। उत्तराषाढ़ नक्षत्र 10.29 बजे तक रहेगा। सूर्योदय सुबह 6.53 बजे तथा सूर्यास्त सायं 5.23 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.22 पर होगा जबकि चन्द्र अस्त होने का समय 21.56 बजे रहेगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Vivah Panchami: 28 नवं. को विवाह पंचमी पर करें ये उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.29 बजे से 1.11 बजे तक एवं 2.35 बजे से 3.17 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 2.35 बजे से 3.17 बजे तक रहेगा। कंटक योग का समय आज सुबह 8.59 से 9.41 बजे तक है। कालवेला/ अर्द्धयाम आज 10.23 बजे से 11.05 तक रहेगी। यमघण्ट योग सुबह 11.47 से दोपहर 12.29 बजे एवं यमगंड योग सुबह 10.50 बजे से दोपहर 12.08 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल (Aaj Ka Rahukaal) का समय सुबह 8.12 बजे से 9.31 बजे तक रहेगा आज पूर्व दिशा की यात्रा में शूल माना गया है। इन सभी मुहूर्तों एवं राहुकाल में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य न करें।

---विज्ञापन---

आज वृद्धि नामक शुभ योग सांय 6.04 बजे तक रहेगा। आज सुबह 10.29 बजे से अगले दिन सुबह सूर्योदय तक पूरे दिन सर्वार्थसिद्धी योग बन रहा है। अभिजीत मुहूर्त आज दोपहर 11.48 बजे से 12.28 बजे तक रहेगा। आज विवाह पंचमी पर बनने वाले इस वृद्धि योग एवं सर्वार्थसिद्धी योग में समस्त प्रकार के शुभ एवं धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं शिव पुराण के ये उपाय, जानिए कैसे करना है

---विज्ञापन---

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज के पंचाग (Aaj ka Panchang) के अनुसार सुबह सूर्योदय के समय 6.53 बजे से 8.12 तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.31 बजे से 10.50 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर में 1.27 बजे से सायं 5.24 बजे तक क्रमशः चर, लाभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज इन चौघड़ियों में राहुकाल को टाल कर सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस प्रकार यहां दिए गए शुभ मुहूर्तों के अनुसार आज विवाह पंचमी पर भगवान राम एवं मां सीता की पूजा और आराधना की जा सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 28, 2022 05:15 AM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola