Aaj ka Panchang, 25 January 2023: आज बुधवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है। चतुर्थी दोपहर 12.34 बजे तक रहेगी, उसके बाद बसंत पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज पूरे दिन पूर्व भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। पंचांग के अनुसार सूर्योदय सुबह 7.15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.03 बजे होगा। चन्द्रोदय 9.58 बजे तथा चन्द्रास्त 10.01 बजे होगा।

यह भी पढ़ेंः राहु-केतु का गोचर जल्द बदलेगा इन 4 राशियों की दशा, जानिए किसे क्या मिलेगा

विज्ञापन

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

दुष्ट मुहूर्त आज दोपहर 12.12 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 12.12 बजे से 12.54 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 4.28 बजे से सायं 5.11 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 7.55 बजे से 8.38 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 9.21 बजे से 10.03 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 8.33 बजे से 9.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) दोपहर 12.33 बजे से 1.53 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

सुबह 7.15 बजे से 9.57 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। सुबह 11.18 बजे से दोपहर 12.39 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.42 बजे से सायं 6.03 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.42 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया (Aaj ka choghadiya) रहेगा। आज सुबह 7.15 बजे से रात्रि 8.05 बजे तक रवि योग रहेगा। दोपहर 2.27 बजे से 3.10 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। अमृत काल का समय दोपहर 12.43 बजे से 2.11 बजे तक रहेगा। बुधवार होने के कारण आज अभिजीत मुहूर्त नहीं माना जाएगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ