---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Lal Kitab Ke Totke: 22 मार्च से नया हिंदू वर्ष आरंभ, कर लें लाल किताब के ये 4 उपाय, पूरा साल धमाकेदार बीतेगा

Lal Kitab Ke Totke: पंचांग के अनुसार 22 मार्च 2023, बुधवार से नया हिंदू संवत 2080 शुरु हो रहा है। सभी लोगों के मन में अपने भविष्य को लेकर उत्सुकता है। सभी चाहते हैं कि आने वाला नववर्ष संवत 2080 उनके लिए सुख, समृद्धि और प्रसन्नता लेकर आए। हालांकि ग्रहों की उथल-पुथल ऐसा नहीं होने […]

---विज्ञापन---

Lal Kitab Ke Totke: पंचांग के अनुसार 22 मार्च 2023, बुधवार से नया हिंदू संवत 2080 शुरु हो रहा है। सभी लोगों के मन में अपने भविष्य को लेकर उत्सुकता है। सभी चाहते हैं कि आने वाला नववर्ष संवत 2080 उनके लिए सुख, समृद्धि और प्रसन्नता लेकर आए। हालांकि ग्रहों की उथल-पुथल ऐसा नहीं होने देती और लोगों को कष्ट भोगने पड़ते हैं।

ज्योतिष की सबसे महत्वपूर्ण पुस्तकों में एक लाल किताब में बहुत से उपायों का वर्णन किया गया है। इन उपायों को करने के लिए आपको किसी पंडित से पूछने की जरूरत नहीं है, किसी तरह का सोच-विचार करने की आवश्यकता नहीं है। आप जब भी चाहे, लाल किताब में बताए गए मुहूर्त और तिथि पर कर सकते हैं। आचार्य अनुपम जौली से जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Guruwar Ke Upay: करोड़पति बनने के लिए गुरुवार को करें हल्दी के ये 3 उपाय

1. इस उपाय से राहु और केतु को बनाएं शुभ (Lal Kitab Ke Totke for Rahu-Ketu)

ज्योतिष के अनुसार सभी नौ ग्रहों में राहु और केतु को सर्वाधिक प्रभावशाली माना गया है। ये दोनों ग्रह जिस भी ग्रह के साथ युति बनाते हैं, उसी को नेगेटिव बना कर अपना असर दिखाने लगते हैं। यही कारण है कि अधिकतर जन्मकुंडलियों में राहु और केतु के दोष के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि आप एक दोरंगा (सफेद और काले रंग वाला) कंबल खरीदें और उसे शनिवार (Shaniwar ke Upay) के दिन किसी गरीब व्यक्ति को दान कर दें। यदि कंबल दान नहीं कर सकते तो आप दोरंगी चादर भी शनिवार को दान कर सकते हैं। इस एक बार के उपाय से राहु और केतु द्वारा दिए जा रहे सभी दोष समाप्त हो जाते हैं। साथ ही अन्य ग्रह भी अपना शुभ प्रभाव देने लगते हैं।

---विज्ञापन---

2. इस उपाय से सभी ग्रह बनेंगे अनुकूल

आप पूरे वर्ष में एक बार कम से कम दो पेड़ अवश्य लगाएं। ये वृक्ष पीपल, बरगद, नीम, शमी, बिल्व अथवा आम के होने चाहिए। इन पेड़ों को आपको अपने घर में नहीं लगाना है। इन पेड़ों को किसी सार्वजनिक पार्क, मंदिर अथवा ऐसे स्थान पर लगाना है जहां सभी लोगों को इनका लाभ मिल सकें। यदि कोई व्यक्ति प्रत्येक वर्ष ऐसे दो वृक्ष सार्वजनिक स्थानों पर लगाता है और उनमें नियमित रूप से पानी देता है तो उसके जीवन में कभी दरिद्रता और दुर्भाग्य नहीं आते हैं। यह उपाय सभी ग्रहों के अशुभ प्रभावों को समाप्त कर देता है।

यह भी पढ़ेंः Chanakya Niti: चाणक्य की इन बातों का रखेंगे ध्यान तो जीवन में कोई नहीं हरा पाएगा

---विज्ञापन---

3. घर की सुख, शांति और समृद्धि के लिए (Lal Kitab Ke Totke for happiness)

यह उपाय आपको प्रत्येक महीने में एक बार करना होता है। इस उपाय में आपको घर के छोटे-बड़े सभी सदस्यों से पैसे (कम से कम दस रुपए) लेकर एकत्रित करने हैं। एकत्रित किए गए इन पैसों से आप किसी अपाहिज भिखारी को भोजन करवा दें। यदि आप चाहें तो इस पैसे से पक्षियों के लिए अनाज ला सकते हैं जिसे हर दिन थोड़ा-थोड़ा डाल दें। इस उपाय से घर में होने वाले सभी तरह के क्लेश और झगड़े नष्ट होते हैं। यह अकेला उपाय ही घर में सभी लोगों के भाग्य को संवार देता है।

4. रोगमुक्त रहने के लिए (Lal Kitab Ke Upay for health)

लाल किताब में एक उपाय ऐसा बताया गया है जिसे करने के बाद ग्रहजनित रोग शांत हो जाते हैं। इस उपाय से गंभीर बीमारियां भी धीरे-धीरे शांत हो जाती हैं। आपको केवल इतना सा करना है कि महीने में एक बार मंगलवार अथवा शनिवार को हनुमानजी की पूजा कर उनकी प्रतिमा को चमेली का तेल और सिंदूर मिला कर चोला चढ़ाना है। इस उपाय से मंगल दोष दूर होता है, साथ ही रोगों से भी मुक्ति मिलती हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 20, 2023 02:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola