हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 June 2026: बुधवार को किस समय करें गणेश जी की पूजा? यहां देखें शुभ मुहूर्त-योग से लेकर राहुकाल

Aaj Ka Panchang: आज बुधवार का दिन है, जो कि विशेषतौर पर गणेश जी को समर्पित है. यहां पर पंचांग से आप आज 24 जून 2026, बुधवार दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ-अशुभ योग, करण और 9 ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 24 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 जून 2026 के दिन की शुरुआत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि से हुई है, जो शाम 06:12 मिनट पर समाप्त होगी. इसके बाद अगले दिन तक एकादशी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा गणेश जी को समर्पित बुधवार का व्रत रखना भी आज शुभ रहेगा. हालांकि, इसके अलावा कोई और व्रत या त्योहार आज नहीं है. चलिए अब जानें 24 जून 2026 के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र चित्रा से दिन का आरंभ हुआ है, जो दोपहर 01:59 मिनट तक रहेगा. इसके बाद देर रात तक नक्षत्र स्वाति रहने वाला है.

शुभ-अशुभ योग

परिघ योग से बुधवार के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 10:22 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद देर रात तक शिव योग रहने वाला है. इसके अलावा दिनभर रवि योग रहेगा, जबकि आडल योग सुबह 05:24 से दोपहर 01:59 मिनट तक रहेगा. यदि विडाल योग की बात करें तो वो दोपहर 01:59 मिनट से सुबह 05:25 मिनट तक रहने वाला है.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • सूर्य ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे.
  • चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे.
  • मंगल ग्रह वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे.
  • बुध ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में मौजूद रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे.
  • शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं.
  • केतु ग्रह सिंह राशि में विराजमान रहने वाले हैं.
  • राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Gayatri Jayanti 2026: 24 या 25 जून, कब है गायत्री जयंती? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05:24
  • सूर्यास्त- शाम 07:23
  • चन्द्रोदय- दोपहर 02:42
  • चन्द्रास्त- रात 01:35, 25 जून 2026

करण

आज बुधवार के दिन का आरंभ करण गर से हुआ है, जो दशमी तिथि के साथ ही समाप्त हो जाएगा. हालांकि, इसके बाद देर रात तक करण वणिज रहने वाला है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Finger Length: हाथ की किस उंगली का लंबा-छोटा होना शुभ? सामुद्रिक शास्त्र से खुलेंगे स्वभाव-भाग्य के रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola