---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 23 January 2023: आज सोमवार दूसरे नवरात्र पर बनें ये शुभ मुहूर्त

Aaj ka panchang, 23 January 2023: आज सोमवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। द्वितीया सायं 6.43 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ होगी। पूरे दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.01 बजे होगा। चन्द्रोदय 8.38 बजे तथा चन्द्रास्त 7.49 बजे होगा। […]

---विज्ञापन---

Aaj ka panchang, 23 January 2023: आज सोमवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। द्वितीया सायं 6.43 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ होगी। पूरे दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.01 बजे होगा। चन्द्रोदय 8.38 बजे तथा चन्द्रास्त 7.49 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढें: नए साल में बदल जाएगी इन 6 राशियों की किस्मत, रुपया, पैसा, मौज-मस्ती सब मिलेगा, बाकी के भाग्य में यह लिखा है

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दोपहर 12.54 बजे से 1.36 बजे तक एवं दोपहर 3.02 बजे से 3.44 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.02 बजे से 3.44 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 9.21 बजे से 10.03 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.46 बजे से 11.29 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 12.11 बजे से 12.54 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 11.13 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) सुबह 8.33 बजे से 9.53 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर घर में है तुलसी तो ध्यान रखें ये नियम, वरना बर्बाद हो जाएंगे

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.16 बजे से 8.37 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.57 बजे से 11.18 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.41 बजे से सायं 6.01 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। पंचांग (Aaj Ka Panchang) के अनुसार दोपहर 12.17 बजे से 1.00 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.26 बजे से 3.09 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय दोपहर 3.18 बजे से 4.42 बजे तक रहेगा। रवि योग का समय अर्द्धरात्रि 12.26 बजे से अगले दिन सुबह 7.16 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 23, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola