Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Aaj ka Panchang, 19 June 2023: आज सोमवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा-द्वितीया तिथि है। आज से ही आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि भी आरंभ हो रही है। नवरात्रि के इन 9 नौ दिनों में मां भगवती के दस महाविद्या स्वरुपों की आराधना की जाएगी। प्रतिपदा सुबह 11.25 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया आरंभ होगी। पूरे दिन आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.23 बजे होगा। चन्द्रोदय 6.08 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 8.43 बजे होगा।
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – आषाढ़ माह, शुक्ल पक्ष
यह भी पढ़ें: सोमवार को करें रामचरितमानस का उपाय, दिखेगा साक्षात् चमत्कार
आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.50 बजे से 1.46 बजे तक एवं 3.37 बजे से 4.33 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.37 बजे से 4.33 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 8.10 बजे से 9.06 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.02 बजे से 10.58 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 11.54 बजे से 12.50 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 10.37 बजे से दोपहर 12.22 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 7.08 बजे से 8.52 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ें: अगर स्वप्न में दिखें इनमें से एक भी जानवर तो व्यक्ति को राजपाट मिलता है, मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ती है
आज सुबह 5.33 बजे से 7.17 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.01 बजे से 10.44 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.39 बजे से 7.23 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.47 बजे से 3.42 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 9.19 बजे से 11.03 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।