Aaj ka Panchang: आज होगा पितृपक्ष का नवमी श्राद्ध, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 15 सितंबर 2025 का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 15 सितंबर 2025, वार सोमवार को पितृपक्ष का नवमी श्राद्ध होगा, जिसकी पूजा के लिए दोपहर तक शुभ मुहूर्त है. चलिए जानते हैं श्राद्ध पूजा के शुभ मुहूर्त, 15 सितंबर के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, करण और योग आदि के बारे में.

Aaj ka Panchang 15 September 2025

Credit- News 24 Gfx

विज्ञापन

Aaj ka Panchang 15 September 2025: श्राद्ध की प्रत्येक तिथि का अपना महत्व है. यदि व्यक्ति तिथि अनुसार श्राद्ध पूजा करता है तो उसे लाभ जरूर होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 15 सितंबर 2025 को पितृपक्ष का नवमी श्राद्ध होगा. आज के दिन परिवार के उन मृतक सदस्यों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु नवमी तिथि पर हुई हो. आज श्राद्ध पूजा के तीन शुभ मुहूर्त हैं. आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक कुतुप मूहूर्त रहेगा, जिसके समाप्त होते ही रौहिण मूहूर्त आरंभ हो जाएगा.

विज्ञापन

यह मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक रहने वाला है. इसके समाप्त होते ही अपराह्न काल का आरंभ हो जाएगा, जो दोपहर 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. आइए अब जानते हैं 15 सितंबर 2025 के पंचांग के बारे में.

तिथि, योग और दिशा शूल

आज सुबह 1 बजकर 31 मिनट तक आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि थी, जिसके बाद अब दशमी तिथि चल रही है. इसके अलावा इस वक्त वरीयान योग चल रहा है, जिसका आरंभ सुबह 2 बजकर 34 मिनट से हुआ है. हालांकि, इस योग से पहले व्यातीपात योग का संयोग बन रहा था. साथ ही आज दिनभर पूर्व दिशा शूल रहेगी.

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो इस समय मृगशीर्षा चल रहा है, जो सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक चलेगा. इस नक्षत्र के समाप्त होते ही आद्रा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहने वाला है. इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 16 मिनट तक तैतिल करण रहेगा, जिसके बाद देर रात तक गर करण रहने वाला है.

विज्ञापन

सूर्योदय, चंद्रास्त, सूर्यास्त और चंद्रोदय

आज प्रात: काल 06:26 पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद दोपहर में 2 बजकर 16 मिनट के करीब चंद्रास्त होगा. इसके बाद शाम में 6 बजकर 43 मिनट के आसपास सूर्यास्त होगा, जबकि 16 सितंबर 2025 को प्रात: काल 12 बजकर 57 मिनट के आसपास चंद्रोदय होगा.

विज्ञापन

आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त 

नवग्रहों की स्थिति

  • मंगल देव तुला राशि में आज संचार करेंगे, जबकि चंद्र देव मिथुन राशि में रहेंगे.
  • शुक्र देव आज कर्क राशि और सिंह राशि में संचार करेंगे.
  • राहु ग्रह आज कुंभ राशि में संचार करेंगे, जबकि मिथुन राशि में गुरु का संचार होने वाला है.
  • मीन राशि में आज शनि देव संचार करेंगे, जबकि सिंह राशि में सूर्य देव और राहु ग्रह युति स्थिति में रहेंगे.
  • बुध देव आज कन्या राशि और सिंह राशि में संचार करेंगे.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 15 सितंबर को 2 राशियों के प्रेम जीवन में दस्तक देंगी खुशियां, बढ़ सकता है परिवार

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ