---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj ka Panchang, 11 January 2023: आज इन मुहूर्त में करें सभी शुभ कार्य, कामयाबी अवश्य मिलेगी

Aaj ka panchang, 11 January 2023: आज बुधवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी एवं पंचमी तिथि है। चतुर्थी दोपहर 2.31 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ होगी। आज पूरे दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.52 बजे होगा। चन्द्रोदय 9.43 बजे तथा चन्द्रास्त […]

Author
Edited By : Sunil Sharma Jan 11, 2023 07:00
aaj ka choghadiya, Aaj ka panchang, aaj ka rahukaal, Today panchang, todays hindi panchang, आज का पंचांग, आज का राहुकाल

Aaj ka panchang, 11 January 2023: आज बुधवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी एवं पंचमी तिथि है। चतुर्थी दोपहर 2.31 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ होगी। आज पूरे दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.52 बजे होगा। चन्द्रोदय 9.43 बजे तथा चन्द्रास्त 10.13 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढें: नए साल में बदल जाएगी इन 6 राशियों की किस्मत, रुपया, पैसा, मौज-मस्ती सब मिलेगा, बाकी के भाग्य में यह लिखा है

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दोपहर 12.08 बजे से 12.49 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक योग दोपहर 12.08 बजे से 12.49 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 4.19 बजे से 5.00 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 7.57 बजे से 8.38 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 9.20 बजे से 10.02 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 8.33 बजे से 9.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) दोपहर 12.29 बजे से 1.47 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर घर में है तुलसी तो ध्यान रखें ये नियम, वरना बर्बाद हो जाएंगे

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.17 बजे से 9.56 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 11.15 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.33 बजे से सायं 5.52 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 7.33 बजे से 10.54 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघडिया रहेंगे। आज के पंचांग के अनुसार दोपहर 12.02 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.20 बजे से 3.03 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 9.09 बजे से 10.57 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहु काल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 11, 2023 07:00 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.